वट सावित्री व्रत पारण Vat Savitri Vrat Paaran 2025
वट सावित्री व्रत तिथि शुभ मुहूर्त Vat Savitri Vrat Shubh Muhurat 2025
- साल 2025 में वट सावित्री व्रत 26 मई सोमवार को रखा जाएगा|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 26 मई दोपहर 12:11 मिनट पर|
- अमावस्या तिथि समाप्त – 27 मई प्रातःकाल 08:31 मिनट पर|
- अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:49 मिनट से दोपहर 12:40 मिनट|
- गोधूलि मुहूर्त – सायंकाल 06:31 मिनट से सायंकाल 06:54 मिनट|
वट सावित्री व्रत पारण का समय 2025 Vat Savitri Vrat Paran 2025
साल 2025 में वट सावित्री व्रत 26 मई सोमवार को रखा जायेगा और व्रत का पारण 27 मई मंगलवार को किया जायेगा. पारण का सही समय होगा प्रातःकाल 5 बजकर 32 मिनट से प्रातःकाल 6 बजकर 41 मिनट|
वट सावित्री पूजा विधि Vat Savitri Vrat Puja Vidhi
शास्त्रों की माने तो वट सावित्री व्रत के दिन प्रातः स्नान के बाद 16 श्रृंगार कर पूजास्थल पर धूप-दीप जलाये अब एक बांस की टोकरी में सात तरह के अनाज और सावित्री सत्यवान की प्रतिमा रखे. सबसे पहले वट वृक्ष पर जल चढ़ाये इसके बाद धूप-दीप जलाकर तिलक करे और फिर सभी सामग्री वट वृक्ष में अर्पित करे. अब सूत के धागे को वट वृक्ष के पांच, सात या बारह चक्कर लगाते हुए बांध ले. इसके बाद हाथ में काला चना लेकर व्रत कथा पढ़े या सुने. पूजा के बाद भीगे हुए चनों का बायना निकालकर सास को भेंट करे.