आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है 2023 Gupt Navratri Date Time 2023

गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2023 Gupt Navratri 2023 Kab Hai

Gupt NavratriGupt Navratri Date Time 2023 पंचांग के अनुसार पूरे सालभर में चार बार नवरात्रि आती है जिसमे से 2 सामान्य और 2 गुप्त नवरात्रि होती है. माघ और आषाढ़ के महीने की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि और चैत्र व शारदीय नवरात्रि सामान्य नवरात्रि होती है. गुप्त नवरात्रि में 9 महाविधाओं की पूजा होती है. इस साल देवी की गुप्त साधना का महापर्व आषाढ़ मास शुक्ल प्रतिपदा यानि 19 जून से शुरू हो रहा है. गुप्त नवरात्रि का लाभ तंत्र साधना और मंत्रों के द्वारा लिया जाता है. इस दौरान की जाने वाली साधना को गोपनीय रखा जाता है आइये जानते है साल 2023 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से है, कलश स्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और माँ को प्रसन्न करने के लिए किये जाने चमत्कारिक उपाय व गुप्त मंत्र क्या है|

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Gupt Navratri Dates 2023

  1. साल 2023 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारम्भ 19 जून सोमवार से होगा और इसका समापन 28 जून को होगा|
  2. प्रतिपदा तिथि आरभ होगी – 18 जून प्रातः काल 10:06 मिनट पर |
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 19 जून प्रातः काल 11:25 मिनट पर |
  4. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त होगा – 19 जून प्रातः काल 06:05 मिनट से 08:04 मिनट तक|
  5. घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त होगा – 19 जून प्रातः काल 11:55 मिनट से दोपहर 12:50 मिनट तक|

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुभ योग 2023 Ashadha Gupt Navratri Shubh Yog 2023

इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 19 जून से शुरू हो रही है. ज्योतिष की माने तो इस बार 19 जून को वृद्धि योग रहेगा. इस दिन वृद्धि योग सुबह से लेकर देर रात 01:15 मिनट तक है. मान्यता है की वृद्धि योग किये कार्यो में सफलता की प्राप्ति होती है. इसके अलावा इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में किसी भी तिथि का क्षय नहीं हो रहा है नवरात्रि पूरे नौ दिनों की होंगी.

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना के लिए विशेष मानी जाती है. इस दौरान 10 महाविद्या, तंत्र-साधना और महाकाल की पूजा होती है. मान्यता है की गुप्त नवरात्रि में की गयी पूजा को गोपनीय रखने पर पूर्ण फल प्राप्त होता है. इस दिन स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करे. सुबह शाम देवी मंत्र जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ कर मां को लौंग, सिंदूर, लाल रंग के फूल, केसर, कपूर और बताशे अर्पित करे. अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन कर व्रत संपन्न करे.

गुप्त नवरात्रि गुप्त मंत्र व उपाय Gupt Navrtari Upay

  1. ऐसी मान्यता है की यदि जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी या कोई विशेष इच्छा हो तो गुप्त नवरात्रो में 10 महाविधाओं की उपासना करनी चाहिए.
  2. गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करना शुभ होता है.
  3. माँ की उपासना में ऊं क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जप करते रहे यह मंत्र सभी समस्याओ को दूर करने वाला माना जाता है.
  4. गुप्त नवरात्रि के दौरान 21 गोमती चक्र और 3 नारियल लाकर मंदिर में रख दे. पूजा के बाद गोमती चक्र और नारियल को एक पीले कपड़े में बांध कर अपने ऑफिस या दुकान के दरवाजे पर लटका दें. ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है और तरक्की मिलती है.
  5. गुप्त नवरात्रि के दौरान रात में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाकर नौ बताशे लेकर प्रत्येक में दो लौंग रखें और इन्हें मां दुर्गा को समर्पित कर दें। ऐसा करने से कार्यो में सफलता मिलती है.
error: