सूर्यग्रहण 2023 सही तारीख सूतक का समय Solar Eclipse 2023 Date

सूर्यग्रहण क्या करे क्या ना करे Sun Eclipse October 2023 Date Time In India

Solar Eclipse 2023 DateSolar Eclipse 2023 Date ज्योतिष अनुसार सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों ही खगोलीय घटना मानी जाती है इसके शुभ अशुभ प्रभावों को देखते हुए इसकी सावधानियां, नियम, सूतक काल का विशेष महत्व होता है. साल 2023 का दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर लगेगा यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। आइये जानते है अक्टूबर माह में लगने जा रहे साल के दूसरे सूर्यग्रहण की सही तारीख, सूतक काल का समय, क्या ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इस दौरान क्या करे क्या न करे|

सूर्यग्रहण तिथि व सूतक काल का समय Solar Eclipse 2023

  1. हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार के दिन लगेगा|
  2. भारतीय समयनुसार ग्रहण रात में 8:34 मिनट से शुरू होगा और मध्य रात्रि 2:14 मिनट पर समाप्त होगा|
  3. यह कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जा सकता है जो की कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा।

ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं Solar Eclipse 2023

ज्योतिष अनुसार साल का ये दूसरा सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. शास्त्रों के अनुसार, जब भी सूर्यग्रहण लगता है तो ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है और ग्रहण खत्म होने तक सूतक काल रहता है।

सूर्यग्रहण कहाँ-कहाँ दिखाई देगा Solar Eclipse 2023

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, कनाडा, ग्वाटेमाला, अर्जेंटीना, कोलंबिया, मैक्सिको, क्यूबा, बारबाडोस, एंटीगुआ, ब्राजील, पराग्वे, जमैका, हैती, पेरू, उरुग्वे, इक्वाडोर, वेनेजुएला, अमेरिका, चिली, डोमिनिका, बहामास, निकारागुआ आदि जगहों पर दिखाई देगा.

सूर्य ग्रहण क्या करे क्या न करे Surya Grahan Do Not These Things

  1. शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण के दौरान मंदिरो में प्रवेश नहीं करना चाहिए, किसी भी तरह के धार्मिक व पूजा पाठ के कार्य नहीं करने चाहिए देवी देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श नहीं करना चाहिए.
  2. हालाँकि ग्रहण के दौरान इष्ट देवी देवताओं का ध्यान और जाप करना शुभ होता है.
  3. धार्मिक मान्यता अनुसार ग्रहण के समय सोना वर्जित माना जाता है.
  4. ग्रहण के सूतक काल लगने के बाद घर में भोजन पकाने और ग्रहण करने की मनाही होती है हालाँकि शास्त्रों में बीमार, बूढ़े और बच्चो को इसकी कोई मनाही नहीं है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारातमक शक्तिया प्रभावी रहती है इसीलिए गर्भवती महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए.
  2. ऐसी मान्यता है की ग्रहण लगने से पहले खाने पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए.
  3. ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिडकाव करना चाहिए.
  4. ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए ग्रहण समाप्त होने पर दान आदि करना चाहिए.
  5. ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना भी शुभ नहीं माना जाता.
  6. ग्रहण काल में शुभ व मांगलिक कार्यो की खरीददारी भी नहीं करनी चाहिए.
error: