विश्वकर्मा पूजा 2022 शुभ योग Vishwakarma Puja Kab Hai 2022

विश्वकर्मा पूजा शुभ मुहूर्त 2022 Vishwakarma Puja Shubh Muhurat

Vishwakarma Puja Kab Hai 2022 विश्वकर्मा पूजा को विश्वकर्मा डे या विश्वकर्मा दिवस के रूप में भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विश्वकर्मा जी का जन्मदिन मनाया जाता है. उन्हें दुनिया का पहला इंजीनियर भी कहते है. विश्वकर्मा पूजा हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को कन्या संक्रांति के दिन की जाती है इस दिन कारखानों, फैक्ट्रियों में औजारों की पूजा होती है. आज हम आपको साल 2022 विश्वकर्मा पूजा की शुभ तिथि, शुभ योग, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, इस दिन क्या करे क्या ना करे इन सभी बातो के बारे में बताएँगे.

विश्वकर्मा पूजा तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 Vishwakarma Puja Shubh Muhurat 2022

  1. साल 2022 में विश्वकर्मा पूजा 17 सितम्बर को होगी|
  2. कन्या संक्रांति का क्षण होगा – 17 सितंबर सुबह 07:36 मिनट पर|
  3. विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त – 17 सितंबर सुबह 07:39 मिनट से सुबह 09:11 मिनट तक|
  4. दोपहर पूजा का समय होगा – 01:48 मिनट से दोपहर 03:20 मिनट तक|
  5. सायंकाल पूजा मुहूर्त होगा – सायंकाल 03:20 मिनट से सायंकाल 04:52 मिनट तक|

विश्वकर्मा पूजा शुभ योग 2022 Vishwakarma Pooja yog 2022

  1. इस साल विश्वकर्मा पूजा पर 4 शुभ योग बनेंगे|
  2. सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06:07 मिनट से दोपहर 12:21 मिनट तक|
  3. द्विपुष्कर योग – दोपहर 12:21 मिनट से दोपहर 02:14 मिनट तक|
  4. रवि योग – सुबह 06:07 मिनट से दोपहर 12:21 मिनट तक|
  5. अमृत सिद्धि योग – सुबह 06:06 मिनट से दोपहर 12:21 मिनट तक|

विश्वकर्मा पूजा विधि Vishwakarma Pooja Vidhi

Vishwakarma Puja Kab Hai 2022 इस दिन सबसे पहले स्नान कर भगवान विश्वकर्मा जी का ध्यान करें और पूजा के लिए साबुत चावल, फल- फूल, रोली, सुपारी, धूप, दीपक, रक्षा सूत्र, दही, मिठाई, औजार, बही-खाते, आभूषण, कलश पूजास्थल पर रखे. अब वहां पर अष्टदल रंगोली बनाएं और भगवान विश्वकर्मा जी की तस्वीर स्थापित करें अब सभी पूजन सामग्री अर्पण कर धूप दीप जलाकर आरती करें इसके बाद उन्हें इसके बाद भगवान विश्वकर्मा जी के मंत्रों का जाप करें और भगवान को भोग लगाएं और अंत में कार्यस्थल पर रखे सभी औजारों व मशीनों की पूजा कर उन्हें तिलक करे और फिर सभी में प्रसाद वितरण करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

विश्वकर्मा पूजा पर क्या करे क्या ना करे Vishwakarma Puja Niyam

  1. मान्यता है की विश्वकर्मा पूजा से कारोबार में वृद्धि, व्यापार में तरक्की होती है इसीलिए इस दिन भगवन विश्वकर्मा और मशीनो व औजारों की पूजा जरूर करे.
  2. पूजा में विश्वकर्मा जी के मंत्र का 108 बार जप कर भगवान विष्णु, विश्वकर्मा जी की आरती करें और व्रत कथा पढ़े या सुने.
  3. इस दिन जरूरतमंदो को दान करना चाहिए इससे शुभ फलो की प्राप्ति होती है.
  4. अगर आप मशीन से जुड़ा कोई काम करते है तो मान्यता है की विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
  5. इस दिन औजारों व मशीनों की साफ़ सफाई कर उनकी पूजा करनी चाहिए.
  6. विश्वकर्मा पूजा के दिन अपनी गाड़ियों को साफ कर उनकी भी पूजा करे.
  7. विश्वकर्मा पूजा के दिन तामसिक भोजन ग्रहण करने से परहेज करना चाहिए.
error: