नवरात्री कलश स्थापना विधि Navratri Durga Puja Kalash Sthapana 2023
शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2023 Shardiya Navratri 2023 Muhurat
- साल 2023 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर रविवार से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चलेगा|
- प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 14 अक्टूबर रात्रि 11:24 मिनट पर|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 16 अक्टूबर प्रातःकाल 12:32 मिनट पर|
- घटस्थापना मुहूर्त – 15 अक्टूबर प्रातःकाल 11:44 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट पर|
- दशमी तिथि, दशहरा व नवरात्री पारण – 24 अक्टूबर को
- दुर्गा अष्टमी होगी – 22 अक्टूबर
- दुर्गा नवमी होगी – 23 अक्टूबर
कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2023 Kalash Sthapana
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विधान है. इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले और पूजास्थल पर कलश या घट स्थापना करे. कलश स्थापना के लिए सर्वप्रथम मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बौ ले. अब उसमे जल से भरा कलश रखकर रोली से उसपर स्वस्तिक बना ले. कलश के ऊपरी भाग में कलावा बाँधकर उसे उसी पात्र में रख दे जिसमे सप्तधान्य बोये है. कलश के ऊपर अशोक या आम के पत्ते रखकर कलश में सिक्का व दूब डाल दे. इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित कर दें. अब समस्त देवी देवताओ का आह्वान कर विधिवत माता शैलपुत्री की पूजा करे.
नवरात्रि में घर ले आये ये 1 चीज Navratri Ghar laaye ye 1 cheej
नवरात्रि के नौ दिनों में माँ के भक्त विधिवत माँ की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करना चाहते है वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों बताई है जिन्हे नवरात्रि से पहले या नवरात्रि के दौरान घर में लाना शुभ और समृद्धिदायक माना जाता है. आइये जानते है ये चीजे क्या है.
- ऐसी मान्यता है की नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना शुभ होता है। सिक्के पर माता लक्ष्मी या भगवान गणेश की चित्र बना हुआ हो तो यह और भी शुभ माना जाता है।
- नवरात्रो में कमल का पुष्प, कमल पर विराजमान माँ की प्रतिमा या मोरपंख घर लाना भी बेहद शुभ होता है.
- मान्यता है की सोलह श्रृंगार का सामान नवरात्रि के दौरान घर लेकर उसे घर के मंदिर में स्थापित करने से मां दुर्गा की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।
- इसके अलावा वास्तु अनुसार शंखपुष्पी की जड़, नारियल, देवी की प्रतिमा, लाल रंग का त्रिकोणीय पताका आदि चीजे घर लाने से सुख सौभाग्य में कई गुना वृद्धि होती है.