फाल्गुन अमावस्या उपाय March Amavasya Upay 2022
फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 March Amavasya 2022 Date Time
- साल 2022 में फाल्गुन अमावस्या 2 मार्च बुधवार को है.
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 1 मार्च रात्रि 01:00 मिनट पर |
- अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 2 मार्च रात्रि 11:04 मिनट पर |
शिव एवं सिद्ध योग में फाल्गुन अमावस्या Amavasya Shubh Yog 2022
इस साल की फाल्गुन अमावस्या शिव एवं सिद्ध योग में आ रही है. फाल्गुन अमावस्या के दिन शिव योग सुबह 08:21 बजे तक रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग 3 मार्च सुबह 05:43 बजे तक रहेगा. इन शुभ योगो में किये कार्य व पूजा पाठ बहुत लाभकारी होते है इन शुभ योग में किया गया कोई भी काम सफल होता है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.
फाल्गुन अमावस्या पूजा विधि Amavasya Vidhi
March Amavasya Date Time 2022 हर माह की अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित व मोक्ष दिलाने वाली तिथि है। इस दिन प्रातःकाल दैनिक कार्यों से निवृत होकर किसी पवित्र नदी जलाशय कुंड या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान कर सूर्यदेव को ताम्बे के पात्र से जल का अर्घ्य दे. इसके बाद पितरों की आत्म शांति के लिए दान, तर्पण, श्राद्ध के कार्य करे. अब पीपल के पेड़ को जल का अर्घ्य देकर उसके नीचे सरसों के तेल का एक दीया जलाकर परिक्रमा कर ले. इसके बाद शनि चालीसा व शनि मंत्रो का जाप करे. इस दिन पिंडदान, श्राद्ध, तर्पण व पूजा के लिए श्रेष्ठ समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक का है.
अमावस्या उपाय Amavasya Upay
- अमावस्या के दिन भगवान शिव की आराधना कर शिव सहस्त्रनाम या शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करे.
- अमावस्या के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष की पूजा कर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाये.
- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अमावस्या की शाम घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। दीपक की बत्ती रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे से बनाये. इस उपाय से घर में सम्पन्नता आती है।
- अमावस्या के दिन काली गाय की सेवा करे और गाय को चारा व रोटी खिलाएं