शारदीय नवरात्रि अष्टमी नवमी दशहरा कब है 2022 | Durga Ashtami 2022

नवरात्रि जानें दशहरा शुभ मुहूर्त 2022 Navratri Durga Puja Dushhara 2022

Durga Ashtami 2022

Durga Ashtami Date 2022 आश्विन माह में आने वाली नवरात्री को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है नवरात्री के नौ दिनों तक माँ के भिन्न- भिन्न स्वरूपों पूजन कर अष्टमी नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है. इस साल 26 सितम्बर से शारदीय नवरात्री शुरू हो रहे है. इस साल नवरात्री पूरे नौ दिनों की होंगी नौ दिनों की नवरात्री के बाद दसवें दिन दशमी तिथि को दशहरा मनाया जायेगा और नवरात्री व्रत का पारण होगा. आज हम आपको शारदीय नवरात्र 2022 में कलश या घटस्थापना शुभ मुहूर्त, अष्टमी, नवमी और दशहरा पर्व की सही तारीख और इसकी पूजा विधि के बारे में बताएँगे|

कलश या घटस्थापना शुभ मुहूर्त 2022 Kalash Sthapana Muhurat 2022

  1. नवरात्रि घटस्थापना 26, सितम्बर सोमवार को की जाएगी|
  2. घटस्थापना मुहूर्त – 26, सितम्बर प्रातःकाल 06:11 मिनट से 07:51 मिनट तक|
  3. घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – 26, सितम्बर प्रातःकाल 11:48 मिनट से 12:36 मिनट|

दुर्गा अष्टमी कब है 2022 Navratri Ashtami kab

  1. इस बार महाअष्टमी व दुर्गा अष्टमी 3 अक्टूबर को मनाई जाएगी|
  2. इस दिन देवी महागौरी का पूजन किया जायेगा|
  3. अष्टमी तिथि प्रारम्भ – 2 अक्टूबर शाम 06.47 मिनट पर|
  4. अष्टमी तिथि समाप्त – 03 अक्टूबर शाम 04.37 मिनट|

महानवमी कब है 2022 Navratri Navmi Kab

  1. इस बार महानवमी या दुर्गा नवमी 4 अक्टूबर को होगी|
  2. इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन और नवरात्री व्रत का पारण किया जायेगा|
  3. नवमी तिथि प्रारम्भ – 03 अक्टूबर शाम 04.37 मिनट पर|
  4. नवमी तिथि समाप्त – 04 अक्टूबर दोपहर 02.20 मिनट पर|
  5. नवरात्री पारण का समय – 04 अक्टूबर 2022 दोपहर 02:20 मिनट के बाद 

दशहरा 2022 शुभ मुहूर्त Shardiya Navratri Dushhara 2022

  1. साल 2022 में विजयादशमी दशहरे 5 अक्टूबर के दिन मनाया जायेगा.
  2. दशमी तिथि शुरू होगी- 4 अक्टूबर दोपहर 02:21 मिनट पर|
  3. दशमी तिथि समाप्त होगी – 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे |
  4. विजयादशमी विजय मुहूर्त होगा- 5 अक्टूबर दोपहर 02:13 मिनट से 02:54 मिनट तक |

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

कन्या पूजन मुहूर्त Shardiya Navratri Kanya pujan 2022

नवरात्रो में कन्या पूजा का विशेष महत्व है। नवरात्रि मां आदिशक्ति की उपासना का नौ दिनों तक चले वाला पर्व है कन्याओं को मां दुर्गा का ही रुप माना जाता है। कन्या पूजन में 02 से 10 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा करने की मान्यता है दुर्गा अष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है कहते है कन्या पूजन से व्यक्ति की हर मनकामना पूरी होकर उसे माँ का आशीर्वाद मिलता है. शास्त्रों के अनुसार साल 2022 में शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन 3 अक्टूबर अष्टमी और 4 अक्टूबर नवमी के दिन करना बेहद शुभ रहेगा.

error: