सावन सोमवार शुभ मुहूर्त 2023 Sawan Somvar 2023
सावन का पहला सोमवार कब है sawan somwar vrat 2023
साल 2023 इस बार विक्रम संवत 2080 में अधिकमास पड़ रहा है, जिस कारण यह साल पूरे 13 महीने का होगा और सावन 59 दिनों का होगा. ऐसा संयोग 19 साल बाद पड़ा है, जिसमें सावन 2 महीने का होने जा रहा है. इस बार सावन का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई को रखा जायेगा|
सावन सोमवार शुभ मुहूर्त 2023 sawan somwar Muhurat 2023
- सावन के पहले सोमवार के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त होंगे
- सुबह 09:12 मिनट से 10:52 मिनट तक
- दोपहर 12:05 मिनट से 12:58 मिनट तक
- दोपहर 03:52 मिनट से शाम 05:32 मिनट तक
- शाम 04:38 मिनट से 06:12 मिनट तक
- शाम 5:38 मिनट से 7:22 मिनट तक
- इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा और अभिषेक करना शुभ रहेगा
सावन सोमवार पूजा विधि sawan somwar puja vidhi
सावन सोमवार के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें। साथ ही देवी पार्वती और नंदी महाराज को भी गंगाजल या दूध अर्पित करे। इसके बाद पंचामृत से रुद्राभिषेक कर बेलपत्र व अन्य सभी सामग्री अर्पित करें। इसके बाद शिव जी को चन्दन का तिलक प्रसाद के रूप में खीर, घी और शक्कर का भोग लगाएं। अंत में धूप, दीप जलाकर व्रत कथा पढ़े और समस्त शिव परिवार की आरती करे.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
सावन सोमवार तिथियां Sawan Somvar Vrat List 2023
- पहला सोमवार – 10 जुलाई 2023
- दूसरा सोमवार-17 जुलाई 2023
- तीसरा सोमवार- 24 जुलाई 2023
- चौथा सोमवार- 31 जुलाई 2023
- पांचवा सोमवार-07 अगस्त 2023
- छठा सोमवार-14 अगस्त 2023
- सातवां सोमवार-21 अगस्त
- आठवां सोमवार- 28 अगस्त