जानें होलिक दहन का सही मुहूर्त 2024 Holika Dahan 2024 Time

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2024

Holika Dahan Holika Dahan  होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. यह पर्व दो दिन का होता है जिसमे पहले दिन यानि पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन और अगले दिन रंग खेला जाता है. साल 2024 में पंचांग मदभेद के कारण होलिका दहन की तिथि को लेकर विरोधाभास दिख रहा है तो आइये जानते है साल 2024 में होलिका दहन कब किया जायेगा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या होगा, भद्रा कब से कब तक रहेगी और होलिका दहन के दिन क्या करे क्या न करे|

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2024 Holika Dahan Date Time 2024

  1. पंचांग के अनुसार साल 2024 में होलिका दहन 24 मार्च को और रंगवाली होली 25 मार्च को खेली जायेगी|
  2. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 24 मार्च रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट|
  3. उदयातिथि के अनुसार होलिका दहन का त्योहार 24 मार्च को ही मनाया जाएगा|
  4. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 24 मार्च प्रातःकाल 09:54 मिनट पर |
  5. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट पर |

भद्रा काल का समय Bhadra ka Samay

साल 2024 में 24 मार्च को होलिका दहन के दिन भद्रा लग रही है. उस दिन भद्रा का प्रारंभ सुबह 09 बजकर 54 मिनट से होगा, जो रात 11 बजकर 13 मिनट तक है. भद्रा पूंछ शाम 06:33 बजे से शाम 07:53 बजे तक है, वहीं भद्रा मुख शाम 07:53 बजे से रात 10:06 बजे तक है. होलिका दहन के दिन भद्रा का वास पृथ्वी लोक पर सुबह 09:54 बजे से दोपहर 02:20 बजे तक है, वहीं भद्रा का वास पाताल लोक में दोपहर 02:20 बजे से रात 11:13 बजे तक है. भद्रा के समय में हालिका दहन नहीं करना चाहिए.

होलिका दहन पर क्या करे क्या न करे Holika Dahan Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार होलिका जलाने से पहले सही मुहूर्त पर पूजा कर होलिका दहन करना चाहिए.
  2. होलिका दहन वाले दिन घी का दीपक जलाकर घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए इससे घर में सुख समृद्धि आती है.
  3. इस दिन सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए.
  4. होलिका परिक्रमा करने से पहले सरसों, तिल, 5 या 11 सूखे गोबर के उपले, अक्षत, चीनी, गेहूं के दाने पवित्र अग्नि में अर्पित करने चाहिए.
  5. इस दिन अपनी जरूरतमंद को दान करें.
  6. होलिका दहन के दिन किसी को भी धन उधार नहीं देना चाहिए.
  7. इस दिन किसी का अपमान न करे.
error: