सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Sawan Purnima Vrat 2025
सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त Sawan Purnima Shubh Muhurat 2025
- साल 2025 में सावन पूर्णिमा का व्रत 8 अगस्त को रखा जायेगा|
- रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा|
- सावन पूर्णिमा का स्नान-दान 9 अगस्त को किया जाएगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 8 अगस्त दोपहर 02:12 मिनट |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 9 अगस्त दोपहर 01:24 मिनट |
- स्नान दान का समय – प्रातःकाल 04:22 मिनट से प्रातःकाल 05:04 मिनट
- चंद्रोदय समय – रात्रि 07:21 मिनट |
- राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – 9 अगस्त प्रातःकाल 05:47 मिनट से दोपहर 01:24 मिनट|
सावन पूर्णिमा पूजा विधि Sawan Purnima puja vidhi
शास्त्रों के अनुसार सावन पूर्णिमा के दिन प्रातः स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दे. पूजास्थल पर भगवान् विष्णु और माँ लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें तिलक, धूप-दीप अन्य पूजन सामग्री व नैवेद्य अर्पित करे. इसके बाद भगवन विष्णु के मंत्रो का जाप, व्रत कथा का पाठ कर आरती करे. रात्रि में चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करे.
सावन पूर्णिमा महत्व Sawan Purnima Mahatva
हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व है। यह दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। सावन पूर्णिमा पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इसके अलावा, सावन पूर्णिमा पर पितरों का तर्पण करने और दान-पुण्य करने से सुख-शांति और समृद्धि आती है।