सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Sawan Purnima Vrat 2023
सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त Sawan Purnima Shubh Muhurat 2023
- साल 2023 में सावन पूर्णिमा का व्रत 30 अगस्त को रखा जायेगा|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 30 अगस्त प्रातःकाल 10:58 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 31 अगस्त प्रातःकाल 07:05 मिनट पर|
- पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 07:34 मिनट से लेकर 09:10 मिनट तक|
- चंद्रोदय का समय होगा – 30 अगस्त रात्रि 6:35 मिनट पर|
- लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त – रात 11:59 मिनट से प्रात:काल 12.44 मिनट तक|
- स्नान-दान का शुभ मुहूर्त – 31 अगस्त प्रातःकाल 04:28 मिनट से प्रातःकाल 05:13 मिनट तक|
सावन पूर्णिमा शुभ योग 2023 Sawan Purnima Shubh Yog 2023
ज्योतिष अनुसार साल 2023 की सावन पूर्णिमा बेहद खास होगी क्योकि इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा और साथ ही इस दिन सुकर्मा नामक योग बनेगा। सुकर्मा योग 30 अगस्त को दोपहर 9 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और 31 अगस्त को शाम 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा|
सावन पूर्णिमा पूजा विधि Sawan Purnima puja vidhi
सावन पूर्णिमा के दिन प्रातः स्नान के बाद सबसे पहले सूर्यदेव के बीज मंत्र ॐ घृणिः सूर्याय नमः का जाप करते हुए अर्घ्य दे. इसके बाद पूजास्थल पर भगवान् विष्णु और माँ लक्ष्मी की प्रतिमा का तिलक कर उन्हें धूप-दीप व नैवेद्य अर्पित करे. पूर्णिमा की व्रत कथा पढ़कर आरती करे. सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाता है इस दिन भगवन को रक्षासूत्र अर्पित करने के बाद बहनो को भाई का तिलक कर उनके दाहिने हाथ में रक्षासूत्र या राखी बांधनी चाहिए। रात्रि में चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करे.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
सावन पूर्णिमा के उपाय Sawan Purnima Upay
- शास्त्रों के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।
- पूर्णिमा व्रत के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी की आराधना का भी विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
- सावन पूर्णिमा के दिन घर के मैन गेट पर हल्दी से स्वास्तिक बनाये इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है.
- सावन पूर्णिमा की रात चन्द्रमा को दूध मिले जल से अर्घ्य दें.
- सावन मास की पूर्णिमा के दिन भगवन शिव को चन्दन अर्पित करना शुभ होता है|