मौनी अमावस्या 2024 कब है February Amavasya 2024 Date

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Magh Amavasya Shubh Muhurat

February Amavasya 2024 DateFebruary Amavasya 2024 Date शास्त्रों में माघ महीने का विशेष महत्व है यह महीना स्नान दान के लिए शुभ होता है इस माह की अमावस्या मौनी अमावस्या कहलाती हैं। मौनी अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने और मौन रहकर व्रत व पूजन करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. मान्यता है की इस दिन संगट तट पर देवी-देवताओं का वास होता है आइये जानते है साल 2024 में मौनी अमावस्या कब है 9 या 10 फ़रवरी, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले 3 विशेष कार्यो क्या है|

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Magh Amavasya 2024 Date Time

  1. साल 2024 में मौनी अमावस्या 9 फ़रवरी शुक्रवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 9 फ़रवरी प्रातःकाल 08:02 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 10 फ़रवरी सुबह 04:28 मिनट पर|
  4. ब्रह्म मुहूर्त होगा – सुबह 05:21 मिनट से सुबह 06:13 मिनट तक|
  5. स्नान, दान और पूजा का समय – सुबह 07:05 मिनट से पूरे दिन|
  6. अभिजित मुहूर्त होगा – दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 12:58 मिनट तक|

मौनी अमावस्या शुभ योग 2024 Mauni Amavasya Shubh Yog 2024

साल 2024 में मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:05 मिनट से लेकर रात 11:29 मिनट तक है. यह एक शुभ योग है. मान्यता है की सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं.

मौनी अमावस्या पूजा विधि Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा जी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ दे. और विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करे. पूजा में उन्हें पीले फल-फूल, केसर, चंदन सभी पूजन सामग्री अर्पित कर उनके समक्ष घी का दीपक जलाये. अब विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस दिन मौन रहकर व्रत पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देनी चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

मौनी अमावस्या उपाय Mauni Amavasya Upay

  1. हिंदू मान्यता अनुसार मौनी अमावस्या तिथि पितृ दोष दूर करने के लिए किये उपायों के लिए शुभ मानी गयी है इस दिन मौन रहकर पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण व अन्न दान करने से पितृ दोष दूर होता है.
  2. अमावस्या के दिन काली चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटे खिलाने से पाप-कर्मों का क्षय होता है.
  3. मौनी अमावस्या के दिन प्रातःकाल सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिए अर्घ्य देते समय तांबे के लोटे में लाल सिंदूर, लाल फूल, काले तिल डालना शुभ होता है.
error: