सावन 2022 सावन के महीने क्या करे Sawan Month 2022 Puja Vidhi

सावन माह पूजा विधि Sawan Somwar Puja Vidhi

Sawan Month 2022 Puja VidhiSawan Month 2022 Puja Vidhi धार्मिक दृष्टि से सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वोच्च माना जाता है। इस पूरे मास में भगवान शिव की पूजा से विशेष फल प्राप्त होते है. सावन में पड़ने वाले सोमवार के व्रत बहुत महत्वपूर्ण माने जाते है। साल 2022 में सावन माह 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा. इस बीच 4 सावन सोमवार पड़ेंगे. ज्योतिष अनुसार इस साल सावन के महीने में 7 विशिष्ट योग बनेंगे जो बहुत ही शुभ होंगे. आज हम आपको सावन माह 2022 कब से कब तक, सावन सोमवार तिथियां, शुभ योग और सावन माह में किये जाने वाले जरूरी कामो के बारे में बताएँगे.

सावन सोमवार तिथियां और शुभ योग sawan somwar dates 2022

  1. साल 2022 में सावन माह में 3 दिन रवि योग रहेगा और अन्य 4 योग अलग दिन रहेंगे.
  2. पहला सावन सोमवार 18 जुलाई को होगा इस दिन शोभन और रवि योग रहेगा.
  3. सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को होगा इस दिन प्रदोष के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.
  4. सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त को है इस दिन प्रजापति और रवि योग रहेगा.
  5. वही सावन का चौथा सोमवार 8 अगस्त को पड़ेगा इस दिन पुत्रदा एकादशी रहेगी.
  6. ये सभी योग शिव पूजा के लिए शुभ होंगे. आइये जानते है सावन के महीने में क्या करना चाहिए.

भगवन शिव का जलाभिषेक करे Sawan Puja 2022

धार्मिक मान्यता है की सावन में भगवान शिव का अभिषेक करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. सावन के महीने में रोजाना भगवान शिव का पंचामृत यानि दूध, दही, शहद, गन्ने का रस और घी से अभिषेक कर गंगाजल मिले शुद्ध जल से अभिसेक करना चाहिए. अगर संभव ना तो सावन सोमवार को तो इस उपाय को जरूर करना चाहिए. इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी होकर मनचाहा वर प्राप्त होता है.

सावन के महीने में व्रत करे Sawan Puja 2022

सावन के महीने में व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है. यह वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से फायदेमंद होता है. संभव हो तो सावन के महीने आने वाले सोमवार के व्रत करने चाहिए अगर आप व्रत न भी कर पाते है तो रोजाना प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद भगवन शिव को 1 लोटा जल अर्पित करे उनकी पूजा करे और उनकी प्रिय चीजे उन्हें अर्पित करे इससे भक्तो को भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है.

शिव परिवार को घर लाये sawan puja 2022

शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है की जिस घर में सुख शांति नहीं होती है या घर के सदस्यों में मन मुटाव रहता है तो उन्हें सावन के महीने में संपूर्ण शिव परिवार की प्रतिमाये घर लाकर इनकी पूजा करनी चाहिए सुबह की पूजा के समय आपका मुँह पूर्व दिशा में और शाम की पूजा में आपका मुँह पश्चिम दिशा की और होना चाहिए. पूजा में शिव पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करे इस उपाय से घर में सुख समृद्धि आती है.

भगवन शिव को बिल्वपत्र अर्पित करे sawan puja 2022 

सावन के महीने में भगवान शिव को गंगाजल के साथ-साथ बेलपत्र चढ़ाने का विधान है। शिवपूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व है। जब भी भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना होती है, तब शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाता है। मान्यता है की यदि आपका कोई काम बार-बार असफल हो रहा तो आपको सावन के किसी भी सोमवार के दिन 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इससे आपके कार्य बनाने लगते है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

बैल को चारा खिलाये sawan 2022 puja vidhi 

Sawan Month 2022 Puja Vidhi धार्मिक मान्यता है की सावन के महीने में नंदी यानि बैल को हरा चारा खिलाना चाहिए, इससे कष्टों का निवारण होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. शास्त्रों के अनुसार बैल को नंदी का ही रूप माना जाता हैं इसलिए यदि आप सावन के महीने में बैल को हरा चारा खिलाते है तो शिवजी इससे बेहद प्रसन्न होते हैं।

error: