महाशिवरात्रि शुभ योग 2023 पूजा विधि Maha Shivratri Puja Vidhi

महाशिवरात्रि के दिन करे ये महाउपाय Mahashivratri 2023 Mahaupay

Maha Shivratri Puja Vidhi Maha Shivratri Puja Vidhi शास्त्रों में भोले बाबा और मां पार्वती की उपासना के लिए महाशिवरात्रि का दिन सबसे उत्तम दिन माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023, शनिवार को है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं और भक्तो की मनोकामना पूरी करते है इस साल की महाशिवरात्रि बेहद खास होगी इस दिन कई शुभ योग बनेंगे. आज हम आपको महाशिवरात्रि 2023 पर बनने जा रहे शुभ योग, पूजा के सभी मुहूर्त, शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली खास चीजे और सफलता प्राप्ति महाउपाय के बारे में बताएँगे.

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 MahaShivratri Date Time 2023

  1. साल 2023 में महाशिवरात्रि 18 फ़रवरी शनिवार को होगी|
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू होगी – 18 फ़रवरी रात्रि 08:02 मिनट पर|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 19 फ़रवरी सायंकाल 04:18 मिनट पर|
  4. महाशिवरात्रि व्रत का पारण होगा – 19 फ़रवरी सुबह 06:56 मिनट से सायंकाल 03:24 मिनट|
  5. प्रथम प्रहर पूजा समय- 18 फरवरी शाम 06:45 मिनट से रात 09:35 मिनट तक|
  6. द्वितीय प्रहर पूजा समय-18 फरवरी रात्रि 09:35 मिनट से 19 फरवरी मध्यरात्रि 12:24 मिनट तक|
  7. तृतीय प्रहर पूजा समय-19 फरवरी मध्यरात्रि 12:24 मिनट से प्रातः 03:14 मिनट तक|
  8. चतुर्थ प्रहर पूजा समय-19 फरवरी प्रातः 03:14 मिनट से सुबह 06:03 मिनट तक|

महाशिवरात्रि शुभ योग Mahashivratri 2023 Shubh Yog

ज्योतिष अनुसार इस साल महाशिवरात्रि पर अत्यंत शुभ और फलदाई सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. मान्यता है कि इस शुभ योग में धार्मिक कार्य करने से कई गुना अधिक फल मिलता है. इसके अलावा महाशिवरात्रि पर 30 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है. इस साल महाशिवरात्रि पर न्याय के देवता यानि शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. इस दिन शनि त्रयोदशी यानि प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है. माना जाता है की इन शुभ योगो में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा व उपाय बेहद लाभकारी होते है.

महाशिवरात्रि पूजा विधि व उपाय Mahashivratri 2023 Pujan Vidhi

महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प ले. सबसे पहले पंचामृत दूध दही घी शक्कर व गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करे और फिर भगवन शिव को बिल्व पत्र, धतूरा, चन्दन, पुष्प, धूप, दीप अर्पित करे. शिव पूजा के समय शिवपंचाक्षर मंत्र यानी नम: शिवाय का जाप करते रहे. अंत में संपूर्ण शिव परिवार की आरती कर परिक्रमा करे. इस साल महाशिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग में किसी भी इच्छापूर्ति और धनलाभ के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का दही और गन्न के रस से अभिषेक करे उसके बाद बेलपत्र के वृक्ष की पूजा कर वृक्ष के नीचे घी का दीपक जला दे. शास्त्रों में यह उपाय बहुत कारगर माना गया है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

महाशिवरात्रि – शिवलिंग पर चढ़ाये ये चीजे Mahashivratri 2023 Shivling Pooja

  1. मान्यता है की महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर ठंडी चीजे जैसे- जल, दूध, दही, शक्कर चढ़ाना शुभ माना जाता है.
  2. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का पंचामृत व गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए इससे मनोकामना पूरी होती है और मन शांत होता है.
  3. इसके अलावा महाशिवरात्रि पर शिवलिंग में घी, केसर, चन्दन या शहद आदि चीजे अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है.
  4. इस दिन महादेव को 3 पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाना चाहिए.
  5. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को धतूरा चढ़ाना चाहिए इससे आर्थिक उन्नति होती है.
error: