सफला एकादशी शुभ मुहूर्त 2025 Saphala Ekadashi Shubh Muhurat 2025
सफला एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2025 Saphala Ekadashi Date time 2025
- साल 2025 में सफला एकादशी व्रत 15 दिसम्बर सोमवार को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ – 14 दिसम्बर सायंकाल 06:49 मिनट |
- एकादशी तिथि समाप्त – 15 दिसम्बर रात्रि 09:19 मिनट |
- पारण का समय – 16 दिसम्बर प्रातःकाल 07:07 मिनट से प्रातःकाल 09:11 मिनट तक|
- अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:56 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट|
एकादशी व्रत का पारण Saphala Ekadashi Paran 2025
- साल 2025 में सफला एकादशी व्रत का पारण 16 दिसंबर को किया जायेगा|
- पारण का समय – प्रातःकाल 07:07 मिनट से प्रातःकाल 09:11 मिनट तक|
सफला एकादशी पूजा विधि Saphala Ekadashi Vrat puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद पूजास्थल पर एक साफ चौकी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर धूप दीप जलाये और भगवान विष्णु को चन्दन का तिलक कर पीले फल-फूल व नैवेद्य अर्पण करे. पूजा में विष्णु मंत्रो का जाप कर व्रत कथा पढ़े या सुने अंत में आरती कर व्रत का पारण करना चाहिए|
सफला एकादशी क्या करे क्या ना करे Saphala Ekadashi Upay 2025
- एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा कर तुलसी दल अर्पित करना चाहिए|
- एकादशी के दिन तुलसी तोडना, तुलसो को जल देना वर्जित होता है|
- एकादशी के दिन बाल या नाखून नहीं काटने चाहिए|
- एकादशी के अगले दिन पारण जरूर करना चाहिए|
- इस व्रत में तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए|
- एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित कर तुलसी पूजन करना चाहिए|