होली 2022 तिथि शुभ मुहूर्त महासंयोग Holi Shubh Sanyog 2022

होलिका दहन पूजा विधि 2022 Holika Dahan 2022 Kab hai

Holi Shubh Sanyog 2022Holi Shubh Sanyog 2022 फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होली मनाई जाती है इस दिन होलिका दहन की परंपरा है रंगो व मेल मिलाप का यह पर्व पारम्परिक रूप से 2 दिन मनाया जाता है होली से आठ दिन पहले होलाष्टक प्रारम्भ होते है जिनमे किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते है. ज्योतिष की माने तो इस बार होली पूर्णिमा के दिन कई दुर्लभ योगो का निर्माण हो रहा है जिसके चलते होलिका दहन कई मायनो में शुभ फल प्रदान करने वाला होगा. आज हम आपको साल 2022 होली की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, होलिका दहन शुभ योग पूजा विधि व उपायों के बारे में बताएँगे.

होली 2022 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2022

  1. साल 2022 में होली का पर्व 17 और 18 मार्च को मनाया जाएगा.
  2. होलिका दहन 17 मार्च और 18 मार्च को रंगवाली होती मनाई जायेगी.
  3. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 17 मार्च 09:06 मिनट से 10:16 मिनट तक |
  4. भद्रा पूंछ समय – 17 मार्च 09:06 मिनट से 10:16 मिनट तक|
  5. भद्रा मुख समय – प्रातः काल रात्रि 10:16 मिनट से सुबह 12:13 बजे तक
  6. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 17 मार्च दोपहर 01:29 मिनट पर |
  7. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 18 मार्च दोपहर 12:47 मिनट पर |

होली शुभ योग 2022  Holi Shubh Yog 2022

Holi Shubh Sanyog 2022 ज्योतिष अनुसार इस बार होली पर कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस साल होली के दिन वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग का निर्माण रहा है। इसके अलावा बुध गुरु आदित्य योग भी बन रहा है। माना जाता है कि बुध गुरु आदित्य योग में होली की पूजा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।

होलिका दहन पूजा विधि Holika Pujan Vidhi

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस त्यौहार में होलिका दहन का विशेष महत्व होता है होलिका दहन करने से पहले होली पूजन की परंपरा है होली पूजन के शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और फिर होलिका पूजन के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालियां और एक लोटा में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करे और इस दौरान कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.

होली उपाय 2022 Holi Upay 2022

मान्यता है की हर तरह के संकट से बचने, आर्थिक लाभ प्राप्त करने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए किये जाने वाले उपायों की दृष्टि से होली का दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है इसीलिए हम सभी को इस दिन कुछ न कुछ उपाय जरूर करने चाहिए तो आइये जानते है इस बार होली पर बन रहे शुभ योगो के चलते वे कौन से उपाय है जिन्हे करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  • होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. माना जाता है कि होलिका दहन की अग्नि में आहुति देने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है.
  • होलिका दहन के समय होलिका की तीन या सात परिक्रमा कर होलिका की अग्नि में चना, मटर, गेंहू, लौंग, बतासे या फिर अलसी के बीज डालने चाहिए इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है .
  • होलिका दहन के बाद उसकी राख से तिलक करने से आर्थिक स्तिथि में सुधार होता है.
  • होली पर बन रहे शुभ योगो में माँ लक्ष्मी जी को हल्दी और पीली कौड़िया जरूर अर्पित करे इससे धनलाभ होता है.
error: