राखी बांधने का शुभ समय Rakhi Shubh Muhurat 2024
2024 में रक्षाबंधन कब मनाया जायेगा Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat
- साल 2024 में रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त सोमवार को मनाया जायेगा|
- सावन पूर्णिमा प्रारम्भ – 19 अगस्त प्रातःकाल 03:04 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 19 अगस्त रात्रि 11:55 मिनट पर|
- रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय – 19 अगस्त दोपहर 01:30 मिनट से रात्रि 09:08 मिनट|
- अपराह्न काल मुहूर्त – 19 अगस्त दोपहर 01:43 मिनट से सायंकाल 04:20 मिनट|
- प्रदोष काल मुहूर्त – 19 अगस्त सायंकाल 06:56 मिनट से रात्रि 09:08 मिनट|
भद्राकाल का समय 2024 Bhadrakaal Time 2024
इस वर्ष रक्षाबंधन पर सुबह से भद्रा काल रहेगा। रक्षाबंधन के दिन भद्रा पूंछ 19 अगस्त की प्रातःकाल 09:51 मिनट से प्रातःकाल 10:53 मिनट तक रहेगी। इसके बाद भद्रा मुख प्रातःकाल 10:53 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट तक रहेगी। भद्रा की समाप्ति 19 अगस्त की दोपहर 01:30 मिनट पर होगी|
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
रक्षाबंधन पूजा-विधि Raksha Bandhan Puja Vidhi
ज्योतिष अनुसार भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ होता है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में ही रक्षाबंधन मनाना चाहिए. सबसे पहले स्नान के बाद पूजा की थाल सजाकर पूजास्थल पर रखे और भगवन की पूजा करे सबसे पहली राखी अपने इष्ट देव को अर्पित करे. इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाई को आसन पर बैठाकर तिलक करे, तिलक के बाद आरती करे अब भाई की दायीं कलाई पर राखी बांधे अब उनका मुंह मीठा करवाए. राखी बंधवाने के बाद भाई को भी बहन की रक्षा का वचन देना चाहिए.