फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Phalgun Purnima Shubh Muhurat 2025
फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Phalgun Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत – 13 मार्च|
- स्नान दान की पूर्णिमा – 14 मार्च|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 13, मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14, मार्च दोपहर 12:23 मिनट|
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 04:55 मिनट प्रातःकाल 05:44 मिनट|
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:07 मिनट से दोपहर 12:54|
- लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:06 मिनट से 12:54 मिनट|
- चंद्रोदय का समय – 13 मार्च शाम 05:52 मिनट|
फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Phalgun Purnima Puja Vidhi
शास्त्रों की माने तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पूजा के लिए सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण कर पूजा की शुरुआत करनी चाहिए. सबसे पहले चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. उसके बाद सभी पूजन सामग्री मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करे और देसी घी का दीपक जलाये. इसके बाद विष्णु मंत्रों का जप और विष्णु चालीसा का पाठ करें, व्रत कथा पढ़े. अंत में फल और मिठाई का भोग लगाकर आरती करें. भोग में तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
फाल्गुन पूर्णिमा उपाय Phalgun Purnima Upay
- शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से दुःख दरिद्रता दूर होकर आय और सुख में वृद्धि होती है।
- इस दिन विशेष रूप से चावल, तिल, गुड़, कपड़े और अन्य वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है।
- फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका पूजन किया जाता है इस दिन होलिका पूजन से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है|
- किसी भी कार्य में सफलता केलिए फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर मीठा जल चढाने से लाभ मिलता है|
- फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी मंदिर में इत्र और सुगन्धित धूप अर्पित करने से धन, सुख और ऐश्वर्य की की प्राप्ति होती है|