सावन का पहला दिन शुभ योग 2023 Sawan Ka Pehla Din Puja Vidhi 

सावन में कैसे करे भोलेनाथ को प्रसन्न Sawan Shiv Puja

Sawan Ka Pehla Din Sawan Ka Pehla Din पंचांग के अनुसार साल 2023 में सावन मास का प्रारंभ 4 जुलाई मंगलवार से हो रहा है. ज्योतिष अनुसार इस बार सावन का पहला दिन बेहद खास होगा क्योंकि इस दिन 3 शुभ संयोग बनेंगे. सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है इस माह में शिव-गौरी पूजन से सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य, संतान और सुखी दांपत्य जीवन की प्राप्ति होती है. इस बार अधिक मास जुड़ने के कारण सावन 59 दिनों का हो गया है. आइये जानते है सावन के पहले दिन बनने वाले शुभ योग क्या है, सावन कब से कब तक, पूजा विधि और सावन के पहले दिन शिव गौरी का आशीर्वाद पाए के लिए क्या करे|

सावन कब से कब तक 2023 sawan 2023

पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरु होकर 31 अगस्त 2023 तक रहेगा. इस साल सावन के महीने में पड़ने वाले सावन सोमवार व्रत 4 नहीं बल्कि पूरे 8 होंगे. इस साल अधिक मास के कारण सावन पूरे दो महीने यानि की 59 दिनों का होगा. यह संयोग लगभग 19 साल बाद बनने जा रहा है.

सावन पहला दिन शुभ योग 2023 sawan 2023

ज्योतिष अनुसार इस बार सावन की शुरुवात मंगलागौरी व्रत के साथ हो रही है जो बहुत बड़ा संयोग है सावन माह का पहला दिन 4 जुलाई मंगलवार को पड़ने के कारण इस दिन सावन का पहला मंगलागौरी व्रत रखा जायेगा. वही सावन के पहले दिन इंद्र योग, पूर्वाषाढा नक्षत्र, वैधृति योग और त्रिपुष्कर योग बनेंगे जो शिव पूजा के लिए शुभ रहेंगे. इसके अलावा इस दिन शिववास होने के कारण रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ फल देने वाला होगा|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

सावन शिव पूजा विधि Sawan Shiv Puja

सावन के पहले दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें. सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें और ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शंकर का जलाभिषेक करें. इसके बाद अक्षत्, सफेद फूल, सफेद चंदन, धतूरा, धूप-दीप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र महादेव को अर्पित करे. प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी व शक्कर का भोग लगाएं. अंत में सभी देवी देवताओ की आरती करे.

सावन में क्या करे sawan 2023

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में रोजाना सच्चे मन से शिव पूजा करनी चाहिए.
  2. सावन में रोज गाय को चारा खिलाना चाहिए।
  3. सावन मास में सुबह स्नान के बाद गाय का कच्चा दूध और काले तिल डालकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें.
  4. शिव कृपा पाने के लिए सावन के पहले दिन भगवान् भोलेनाथ को खीर का भोग अर्पण करे.
  5. संभव हो तो सावन के महीने में एक मुट्ठी चावल शिवजी को चढ़ाएं। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी चावल टूटे हुए न हों। शिवपुराण अनुसार इस उपाय से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है.
error: