नवरात्रि दूसरा दिन शुभ मुहूर्त Navratri Maa Brahmcharini Puja Vidhi
शारदीय नवरात्री दूसरा दिन शुभ तिथि 2024 Shardiya Navratri 2024 Muhurat
- साल 2024 में शारदीय नवरात्रि का दूसरा नवरात्रि व्रत 4 अक्टूबर को रखा जायेगा|
- नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी|
- द्वितीया तिथि 4 अक्टूबर प्रातःकाल 02:58 मिनट से शुरू होगी|
- द्वितीया तिथि का समापन 5 अक्टूबर प्रातःकाल 05:30 मिनट पर होगा|
देवी ब्रह्मचारिणी स्वरुप Goddess Brahmcharini Swaroop
दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। पौराणिक कथाओ के अनुसार मां सृष्टि में ऊर्जा के प्रवाह, कार्यकुशलता और आंतरिक शक्ति में विस्तार की जननी हैं। मां के दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल है। देवी ब्रह्मचारिणी साक्षात ब्रह्म का स्वरूप है देवी ब्रह्मचारिणी ने शिवजी को पति रूप में प्राप्त करने के लिए हजारों सालों तक निर्जल निराहार रहकर तपस्या की। जिस कारण उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।
माता ब्रह्मचारिणी पूजन विधि Goddess Brahmcharini Pooja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प करे. पूजास्थल पर स्थापित कलश का पूजन कर समस्त देवी देवताओ का आह्वाहन करे. धूप दीप जलाकर माता ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा को तिलक करे और उन्हें उनके प्रिय फूल, अक्षत, रोली, चंदन, पान, सुपारी, फल व मेवे अर्पित करे. आज के दिन माता रानी को शक्कर का भोग लगाएं। इसके बाद माँ के मन्त्र, व्रत कथा और दुर्गा चालीसा का पाठ कर आरती करे.
माँ ब्रह्मचारिणी प्रिय रंग, भोग, मंत्र Second Navratri Color Bhog
माता ब्रह्मचारिणी को हरा रंग बेहद प्रिय है नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा में हरे रंग के वस्त्रो का प्रयोग विशेष लाभकारी होता है शास्त्रों के अनुसार दूसरे नवरात्रि व्रत में मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर का भोग लगाना चाहिए। इससे माँ प्रसन्न होकर भक्तो को दीर्घायु होने का वरदान देती हैं। आज के दिन पूजा में ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:। मन्त्र का जाप करना शुभ होता है.
नवरात्रि दूसरा दिन उपाय Navratri Second Day Upay
- शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी को लाल कपड़ें में साबुत लाल मसूर की दाल अर्पित करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है साथ ही इस दिन लाल मसूर का दान करना भी शुभ होता है.
- आज के दिन पूजा में माँ को शक्कर, मिश्री का भोग लगाना शुभ होता है.
- नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद लेते हुए मंगल यंत्र धारण करने से विवाह के योग बनते है.