चंद्रग्रहण कब लगेगा Holika Dahan Chandragrahan 2024
होली 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2024
- साल 2024 में होली 24 और 25 मार्च को मनाई जाएगी |
- 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 24 मार्च प्रातःकाल 09:54 मिनट पर |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट पर |
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 24 मार्च रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट तक |
- होलिका दहन के दिन भद्रा का समय – 24 मार्च की शाम 06.33 मिनट से रात 10.06 मिनट
चंद्र ग्रहण का समय Chandra Grahan 2024
पंचांग के अनुसार साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लग रहा है, इस दिन रंग वाली होली है.ज्योतिष अनुसार ये उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 मिनट से दोपहर 03:02 मिनट तक रहेगा. हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा , जिसके कारण इसका प्रभाव यहाँ नहीं पड़ेगा.
होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi
होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में किया जाता है. होलिका दहन से पहले स्नान कर होली पूजन होता है. होली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए फिर होलिका की पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाए. होलिका पूजन में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. आज के दिन भगवान निरसिंह का भी विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.