अक्षय आँवला नवमी कब है 2023 Akshay Amla Navami 2023 Date

अक्षय आँवला नवमी पूजा विधि Akshay Amla Navami Pooja Vidhi

Akshay Amla Navami 2023 Date पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है इसे आंवला नवमी भी कहते है. इस दिन व्रत उपवास कर भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा होती है. इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है धार्मिक मान्यता अनुसार आवलें के पेड़ में भगवान विष्ण का वास होता है. ऐसे में अक्षय नवमी पर आवलें के पेड़ की पूजा करना शुभ फल देता है. आइये जानते है साल 2023 में कार्तिक शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी कब है, सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या न करे|

अक्षय आँवला नवमी 2023 शुभ मुहूर्त Akshay Navami Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में अक्षय आँवला नवमी का व्रत 21 नवम्बर मंगलवार को रखा जायेगा|
  2. नवमी तिथि प्रारम्भ – 21 नवम्बर प्रातःकाल 03:16 मिनट पर|
  3. नवमी तिथि समाप्त – 22 नवम्बर रात्रि 01:09 मिनट पर|
  4. अक्षय नवमी पूजा का पूर्वाह्न समय होगा – प्रातःकाल 06:48 मिनट से दोपहर 12:07 मिनट पर|

अक्षय आँवला नवमी पूजा विधि Akshay Amla Navami Puja Vidhi

अक्षय आवलाँ नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विधान है इस दिन प्रात: काल स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करे और फिर आंवले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. आवलें के वृक्ष के नीचे साफ-सफाई कर सबसे पहले वृक्ष पर जल व दूध चढ़ाकर सिंदूर, हल्दी-चावल व फल फूल अर्पित करें और दीपक जला ले. इसके बाद घर में बनाये प्रसाद का भोग लगाएं और फिर आंवले के वृक्ष की परिक्रमा करें और पेड़ के तने में 8 बार कच्चा सूत या मौली लपेटें. अंत में पेड़ के नीचे बैठकर कुछ देर विष्णु जी का ध्यान करें और आवंला नवमी व्रत कथा पढ़े या सुने. आज के दिन आंवले के पेड़ के नीचे ब्राह्मण भोज करना शुभ होता है.

अक्षय नवमी क्या करे Akshay or Amla Navami Upay

  1. मान्यता है की अक्षय नवमी के दिन आवलें के पेड़ पर जल चढ़ाकर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा करने से मनोकामना पूरी होती है.
  2. अक्षय नवमी के दिन भगवान श्रीहरि को आंवले का भोग लगाना चाहिए और इस दिन आंवले का दान करना शुभ होता है।
  3. इस दिन आंवले का वृक्ष लगाना वास्तु अनुसार बहुत शुभ माना जाता है।
  4. आज के दिन आवला खाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

अक्षय नवमी क्या ना करे Akshay or Amla Navami niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार आमला नवमी के दिन पेड़-पौधों का कटान नहीं करनाचाहिए विशेष कर आवलें के पेड़ को नुक्सान नहीं पंहुचना चाहिए.
  2. इस दिन घर को अस्वच्छ नहीं रखना चाहिए.
  3. अक्षय नवमी के दिन तामसिक भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए.
  4. इस दिन किसी भी आचार्य, ब्राह्मण या संत का अपमान नहीं करना चाहिए.
error: