नाग पंचमी उपाय Nag Panchami Upay
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2022 Nag panchami 2022 Date
- साल 2022 में नाग पंचमी का त्यौहार 2 अगस्त मंगलवार के दिन मनाया जाएगा|
- नाग पञ्चमी पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – 2 अगस्त प्रातःकाल 05:43 मिनट से प्रातःकाल 08:25 मिनट तक|
- पूजा की कुल अवधि – 02 घण्टे 42 मिनट्स की होगी|
- पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 2 अगस्त प्रातःकाल 05:13 मिनट पर|
- पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 3 अगस्त प्रातःकाल 05:41 मिनट पर|
नाग पंचमी शुभ योग 2022 Nag Panchami Shubh Yog 2022
पंचांग के अनुसार 2 अगस्त को पहले उत्तरा फाल्गुनी और बाद में हस्त नक्षत्र होने से धाता और सौम्य नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इस बार इन्ही शुभ योगों में पूरे दिन नाग पंचमी का पर्व और नाग पूजन किया जायेगा।
नाग पंचमी पूजा विधि Nag Panchami Puja Vidhi
Nag Panchami Puja Vidhi नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है. इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें और नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा को पूजास्थल पर स्थापित करे अब सबसे पहले प्रतिमाओं का दूध मिले जल से अभिषेक करे और फिर पूजन सामग्री जैसे- रोली, कुमकुम, चावल, हल्दी, फूल चढ़कर धूप, दीप अर्पित करे. भोग में दूध अर्पित करे. इसके बाद व्रत कथा पढ़े और आरती करे. मान्यता है की इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.
नागपंचमी के दिन क्या करे क्या ना करे Nag panchami upay
- मान्यताओं के अनुसार नागपंचमी के दिन रूद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती है
- नाग पंचमी के दिन व्रत रखना और नागपंचमी व्रत कथा का पाठ करने से नाग देवता प्रसन्न होते है.
- इस दिन नाग देवताओं की प्रतिमा को दूध, मिठाई और फूल चढ़ाकर नाग पंचमी मंत्र का जाप करें.
- अगर कुंडली में राहु-केतु की स्थिति ठीक ना हो तो इस दिन विशेष पूजा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है.
- ध्यान रखे की नाग पंचमी के दिन नाग देवता की प्रतिमा को दूध चढ़ता है लेकिन पिलाया नहीं जाया।
- इस दिन नाग देवता की पूजा में हल्दी का प्रयोग करना शुभ होता है.
- नागपंचमी के दिन सुंगंधित अगरबत्ती से पूजा करें क्योकि सांप और नाग देवता को सुंगध प्रिय है।
- इसके अलावा इस बात का ध्यान रखना चाहिए की इस दिन मिट्टी की जुताई न करें और न ही पेड़ – पौधो का कटान करे.