माघ पूर्णिमा 2021 Magh Purnima 2021 Date Time Puja Muhurat

माघ पूर्णिमा 2021 Magh Maas Purnima Puja Vidhi 2021

माघ पूर्णिमा 2021 माघ पूर्णिमा 2021 – हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर माह पूर्णिमा तिथि से नए माह का प्रारम्भ होता है। शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बहुत खास होती है। मान्यता है कि इस दिन स्नान दान और सूर्यदेव को अर्घ्य देना बेहद लाभकारी होता है. माघ मास की पूर्णिमा पर दान और स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन चंद्रदेव और भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना व इस दिन कुछ विशेष उपाय करके से सुख सौभग्य की प्राप्ति होती है आज हम आपको साल 2021 माघ मास की पूर्णिमा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में बताएँगे.

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 Magh Purnima 2021 Shubh Muhurat

  1. साल 2021 में माघ पूर्णिमा 27 फरवरी शनिवार के दिन है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 26 फरवरी शुक्रवार 03 बजकर 49 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 27 फरवरी दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर|

माघ पूर्णिमा पूजा विधि Magh Purnima puja vidhi

माघ पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर सबसे पहले सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे. अब पूजास्थल में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर धूप दीप जलाये फिर भगवान को नैवेद्य व फल अर्पित करें। पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ें या सुनें। कथा के बाद आरती कर ले. इस दिन चन्द्रमा अपनी पूर्ण कलाओ में होता है इसीलिए रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा कर अगले दिन सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत संपन्न करे.

माघ पूर्णिमा उपाय Magh Purnima Upay

  1. पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा अवश्य करे। इस दिन घी का दीपक तुलसी जी के पास जलाकर तुलसी की जी की 11 परिक्रमा करें। इससे भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है।
  2. माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर पितरों का तर्पण कर उनके नाम से दान अवश्य करे इससे परिवार में सुख शांति बनी रहती है.
  3. पूर्णिमा की रात में चंद्रोदय के बाद चद्र्मा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर सूर्य मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दे. इससे आपकी मनोकमना जल्द ही पूरी होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक कर पूजा के बाद इन कोडियो को अपने पास रख ले इससे आर्थिक लाभ होता है.
error: