मौनी अमावस्या 2021 शुभ मुहूर्त Mauni Amavasya Date Time 2021 

मौनी अमावस्या 2021 तिथि Magha Amavasya Upay 2021

मौनी अमावस्या मौनी अमावस्या – माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के नाम से जानी जाती हैं। शास्त्रों इस अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन मौन रहकर व्रत करने की मान्यता है कहा जाता है की माघ अमावस्या के दिन संगट तट पर देवी-देवताओं का वास होता है जिस कारण इस दिन पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना शुभ फलदायी माना जाता है। आज हम आपको साल 2021 मौनी अमावस्या की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके नियमो के बारे में बताएँगे.

माघ मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 Magha Amavasya 2021 Date Time

  1. साल 2021 में मौनी अमावस्या 11 फ़रवरी गुरुवार को है.
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 11 फ़रवरी प्रातःकाल 01:08 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 12 फ़रवरी प्रातःकाल 12:35 मिनट पर|

मौनी अमावस्या पूजा विधि Amavasya Pooja Vidhi

मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत उपवास किया जाता है इस दिन स्नान के बाद मौन व्रत का संकल्प ले| अब भगवान विष्णु जी की प्रतिमा को पीले फल-फूल, केसर, चंदन अर्पित कर उनके समक्ष घी का दीपक जलाये. अब भगवान का ध्यान करते हुए विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस दिन भगवान विष्णु जी के साथ पीपल के वृक्ष की भी पूजा करनी चाहिए. इसके बाद किसी ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत खोलें। धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति इस दिन नियमों का पालन और मौन रहकर दान स्नान करता है तो उसके जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

मौनी अमावस्या व्रत नियम Mauni Amavasya Niyam

  1. मौनी अमावस्या के दिन सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य जरूर देना चाहिए.
  2. यदि संभव हो तो इस दिन मौन व्रत रखना चाहिए।
  3. मौनी अमावस्या के दिन किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन अवश्य कराएं।
  4. इस दिन अनाज, वस्त्र, तिल, आंवला, कंबल, घी आदि चीजों का दान जरूर करना चाहिए.
  5. अमावस्या तिथि पितरो की तिथि मानी जाती है इसीलिए इस दिन पितरों का तर्पण कर उनके निमित दान करना चाहिए.
error: