मौनी अमावस्या कितनी तारीख को है 2024 Mauni Amavasya 2024 Date

मौनी अमावस्या उपाय Mauni Amavasya Upay 2024

Mauni Amavasya 2024 DateMauni Amavasya 2024 Date पंचांग के अनुसार माघ मास की अमावस्या मौनी अमावस्या होती है. इस दिन मौन धारण कर सत्कर्म करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. माघ के महीने में पवित्र नदियों में स्नान दान करना शुभ होता है. शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की माघ मास की मौनी अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए किये जाने वाले उपाय विशेष लाभकारी होते है. आइये जानते है साल 2024 में मौनी अमावस्या कब है, पूजा, स्नान-दान का समय, पूजा विधि, और इस दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए क्या उपाय करने चाहिए.

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Mauni Amavasya 2024 Date

  1. साल 2024 में मौनी अमावस्या 9 फ़रवरी शुक्रवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 9 फ़रवरी प्रातःकाल 08:02 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 10 फ़रवरी सुबह 04:28 मिनट पर|
  4. ब्रह्म मुहूर्त होगा – सुबह 05:21 मिनट से सुबह 06:13 मिनट तक|
  5. स्नान, दान और पूजा का समय – सुबह 07:05 मिनट से पूरे दिन|
  6. अभिजित मुहूर्त होगा – दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 12:58 मिनट तक|

मौनी अमावस्या शुभ संयोग 2024 Amavasya Shubh Sanyog 2024

साल 2024 में माघ मास की मौनी अमावस्या बेहद ख़ास मानी जा रही है क्योकि ज्योतिष अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:05 मिनट से लेकर रात 11:29 मिनट तक रहेगा.इस योग में किये कार्य सफलता प्रदान करने वाले माने जाते है.

अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi

अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा जी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ दे. और विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करे. पूजा में उन्हें पीले फल-फूल, केसर, चंदन सभी पूजन सामग्री अर्पित कर उनके समक्ष घी का दीपक जलाये. अब विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस दिन मौन रहकर व्रत पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देनी चाहिए.

मौनी अमावस्या पितृ दोष मुक्ति उपाय Mauni Amavasya Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को आटे में चीनी मिलाकर खिलाने से पितृ दोष दूर होता है और पितरों का आशीर्वाद बना रहता है.
  2. शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद पितरों के लिए अपनी सामर्थ्य अनुसार कपड़े और अन्न का दान करना शुभ होता है.
  3. मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को काले तिल के लड्डू, तिल का तेल, कंबल, आंवला और काले कपड़ों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
  4. इस दिन पीपल के पेड़ पर सफेद मिठाई चढ़ाएं और 108 बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
error: