आम खाने के फायदे और नुकसान Health Benefits of Eating Mango

आम खाने के फायदे Aam Khane Ke Fayde  

Health Benefits of Eating MangoHealth Benefits of Eating Mango आज हम जानेंगे आम खाने के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में| आम को फलों का राजा कहा जाता है। यह न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के विटामिन जैसे विटामिन A विटामिन C और विटामिन D भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा आम में फाइबर, मिनरल्स, आयरन, पोटेसियम, बीटा-कैरोटीन, बायोएक्टिव यौगिक व अन्य खनिज होते है. आम का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. आम को खाली पेट खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है यह शरीर में एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। Health Benefits of Eating Mango जहाँ एक ओर यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, वही इसका अधिक मात्रा में सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइये जानते है आम खाने के फायदे और नुकसान क्या है|

हार्ट के लिए

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आम का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप मौसमी फल आम को अपनी डायट में शामिल करते है तो आपका हार्ट स्वस्थ हो सकता है। आम के सेवन से दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

कोलेस्ट्रॉल के लिए

Health Benefits of Eating Mango आम में विटामिन C पेक्टिन और फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं  कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए आम का सेवन फायदेमंद माना जाता है. आम में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रासिटिकल मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है इसमें मौजूद पोषक तत्व गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करते है।

पाचन के लिए

आम में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती  है जो पाचन को नियमित करने में बहुत ही सहायक है। इसमें कुछ ऐसे एंजाइम मौजूद हैं, जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के पाचन को बढ़ावा देते हैं, जिससे भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। इसमें लैक्सेटिव यानि पेट को साफ़ रखने का गुण होता है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

आँखों के लिए

आम को आंखों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन A और कैरोटेनॉइड पाया जाता है जो आँखों के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन A की मदद से आंख से संबंधित विकारों को दूर किया जा सकता है. विटामिन A की कमी से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है ऐसे में आम का सेवन आंखों को स्वस्थ रखने का काम करता है.

दिमाग के लिए

आम में पाया जाने वाला बायोएक्टिव तत्त्व दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है. माना जाता है की रोजाना कच्चा या पका आम डाइट में शामिल करने से दिमाग तेज और याददाश्त मजबूत होती है. आम में ऐसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जिनसे दिमाग का तेजी से विकास करते हैं इसमें मौजूद विटामिन B की प्रचुरता मस्तिष्क के लिए अच्छी मानी जाती है.

हाई ब्लड प्रेसर के लिए

आम का सेवन ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित लोगो के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन और फाइबर सेहत के लिए लाभकारी होता है, यह बीपी कंट्रोल करने में मदद करता हाई. खासकर हाई ब्लड प्रेसर में आम का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है इसीलिए आम के मौसम में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

हड्डियों के लिए

आम में विटामिन A और C मौजूद रहता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत व स्वस्थ रखने में मदद करता है आम में ल्यूपॉल नामक एक यौगिक होता है जो सूजन और गठिया से बचाव करता.

खून की कमी के लिए

शरीर को अगर जरूरी पौष्टिक तत्व न मिले तो शरीर में खून की कमी हो सकती है। आम में आयरन की अच्छी मात्रा होती है. आम में मौजूद विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद कर सकता है खून की कमी में आम का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसका सेवन एनीमिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी के लिए

Health Benefits of Eating Mango आम में विटामिन C काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को स्वस्थ और मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन C सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देती है, जिससे हमारी इम्यूनिटी और अधिक मजबूत हो जाती है। आम में कॉपर, फोलेट, विटामिन E और विटामिन B जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.

आम खाने के नुकसान

आम का ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर शरीर में गर्मी बढ़ना, लूज़ मोशन, पेट दर्द, उल्टी, वजन बढ़ना और डायबिटीज बढ़ने की समस्या हो सकती है. इसके अलावा अधिक मात्रा में कच्चे आम का सेवन करने पर गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आम खाने से पहले इसे 20 मिनट के लिए पानी में डालकर रखने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है साथ ही आम के ऊपरी हिस्से को ठीक से साफ कर लेना चाहिए नहीं तो इससे गले में खराश या खुजली की समस्या भी हो सकती है।

error: