मकर संक्रांति पर क्या दान करे Makar Sankranti Kab Hai 2023
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2023 Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2023
- हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8:21 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे।
- उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है। ऐसे में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।
- मकर संक्रान्ति का क्षण रहेगा – 14 जनवरी रात्रि 08:57 मिनट पर |
- संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 06:37 मिनट से शाम 06:17 मिनट तक|
- संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 06:37 मिनट से प्रातःकाल 08:33 मिनट तक|
मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi
मकर संक्रांति के दिन संभव हो तो गंगा जी में स्नान करे अन्यथा घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करना चाहिए. इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें काला तिल, थोड़ा सा गुड़ और गंगाजल मिलकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को भी जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद ब्राह्मण व जरूरतमंदो को तिल और खिचड़ी का दान करना चाहिए.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
किन चीजों का दान करे Makar Sankranti daan
शास्त्रों में मकर संक्रांति के त्योहार पर दान को सबसे ख़ास बताया गया है. इस दिन लोग अलग-अलग चीजें दान करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन दान करने से सूर्य, शनि, बुध, गुरु, चंद्रमा और राहु -केतु से जुड़े दोष दूर होते हैं साथ ही ग्रहों की शुभता से भाग्य मजबूत होता है. इस दिन विशेषकर स्नान के बाद काले तिल का दान करना चाहिए. इससे सूर्य की कृपा से धन धान्य बढ़ता है और शनि दोष भी दूर होता है. इसके अलावा इस दिन गुड़ का दान जरूर करना चाहिए इससे कुंडली में 3 ग्रहों सूर्य, गुरु और शनि के दोष दूर होते हैं.