मकर संक्रांति शुभ योग 2026 Makar Sankranti Upay
मकर संक्रांति 2026 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Shubh Muhurat 2026
- साल 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी बुधवार को मनाया जाएगा|
- मकर संक्रान्ति का क्षण – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट पर|
- संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 05:45 मिनट तक|
- संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 04:58 मिनट तक|
- मकर संक्रांति स्नान-दान मुहूर्त – प्रातःकाल 09:03 मिनट से सायंकाल 05:46 मिनट|
- स्नान-दान ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 05:27 मिनट से प्रातःकाल 06:21 मिनट|
मकर संक्रांति 2026 शुभ योग Makar Sankranti 2026 Muhurat
ज्योतिष अनुसार साल 2026 में मकर संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और चतुर्ग्रही योग का संयोग बन रहा है इस खास योग में दान पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी. इसके अलावा इस दिन खरमास का समापन होने के साथ ही शुभ व मांगलिक कार्य भी शुरू हो जायेंगे.
मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काला तिल, गुड़ और गंगाजल मिलाकर सूर्यदेव के मंत्र ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः’ का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद जरूरतमंदो को तिल और खिचड़ी का दान करें। मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायण होते है जो शुभता का प्रतीक माना जाता है इस दिन सूर्य को जल देने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है.