X

माघ गुप्त नवरात्रि 2025 Magh Gupt Navratri 2025 Date Time Muhurat

माघ गुप्त नवरात्रि कब है 2025 Gupt Navratri 2025 Kab Hai

Magh Gupt Navratri 2025 Date Time Muhurat पंचांग के अनुसार पूरे साल में चार बार नवरात्रि का पर्व आता है. जिसमे से 2 प्रकट और 2 गुप्त नवरात्रि होती है. प्रकट नवरात्रो में माँ दुर्गा की पूजा सार्वजनिक रूप से की जाती है तो वही गुप्त नवरात्रि में माँ काली और दस महाविद्या की पूजा गुप्त रूप से की जाती है. हर साल माघ और आषाढ़ के महीने में गुप्त नवरात्रि आती है. आइये जानते है साल 2025 में माघ मास की गुप्त नवरात्रि कब से शुरू और कब समाप्त होंगी, कलश या घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इन दिनों में आपको किन -किन बातो का ध्यान रखना चाहिए|

माघ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2025 Gupt Navratri Dates 2025

  1. साल 2025 में माघ गुप्त नवरात्रि का प्रारम्भ – 30 जनवरी गुरुवार से होकर इसका समापन 7 फ़रवरी शुक्रवार को होगा|
  2. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – 30 जनवरी प्रातः काल 09:25 मिनट से 10:46 मिनट |
  3. घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त – 30 जनवरी दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 12:56 मिनट |
  4. प्रतिपदा तिथि आरभ – 29 जनवरी सायंकाल 06:05 मिनट |
  5. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 30 फ़रवरी सायंकाल 04:10 मिनट |
  6. 5 फ़रवरी दुर्गा अष्टमी और 6 फ़रवरी दुर्गा नवमी और 7 फ़रवरी नवरात्री पारण|

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

गुप्त नवरात्रि के दौरान 10 महाविद्या, तंत्र साधना और महाकाली की पूजा होती है. मान्यता है की गुप्त नवरात्रि में की गयी पूजा को जितना अधिक गोपनीय रखा जाय उतना ही अधिक शुभ फलो की प्राप्ति होती है. इस दिन स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करे. सुबह शाम देवी माँ के मंत्रो जा जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ करे और मां को श्रृंगार सामग्री, लौंग, सिंदूर, लाल पुष्प, कपूर, बताशे अर्पित कर सुबह शाम आरती करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

गुप्त नवरात्रि नियम Gupt Navratri Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि के दौरान संभव हो तो की गयी पूजा या साधना को गोपनीय रखना चाहिए.
  2. तामसिक चीजों और भोजन में लहसुन प्याज़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
  3. गुप्त नवरात्रो के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  4. नवरात्रो में माँ के मंत्र जाप, चालीसा व दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए.
  5. गुप्त नवरात्रि में माँ की साधना निश्चित समय और निश्चित स्थान पर करनी चाहिए.
  6. गुप्त नवरात्रो में लाल रंग के आसान का प्रयोग करना शुभ होता है.
  7. गुप्त नवरात्रि के दौरान बाल, दाढ़ी मूछ और नाखून नहीं काटने चाहिए.
Related Post