कार्तिक अमावस्या पर सूर्यग्रहण Suryagrahan 2022 Date Time

साल का आखिरी सूर्यग्रहण कब लगेगा Suryagrahan 2022 kab Lagega

Suryagrahan 2022 Date Time

Suryagrahan 2022 Date शास्त्रों में अमावस्या तिथि बहुत ही खास मानी जाती है कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाती है. साल 2022 में कार्तिक अमावस्या 24 और 25 अक्टूबर दो दिन रहेगी. ज्योतिष की माने तो इस साल 25 अक्टूबर के दिन साल का आखिरी सूर्यग्रहण भी लगने वाला है ऐसे में दीवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसे शुभ नहीं माना जाता है इस दौरान जहाँ कुछ नियमो का पालन करना होता है तो वही कुछ विशेष उपाय से जीवन में समृद्धि आती है आज हम आपको कार्तिक अमावस्या पर लग रहे साल के आखिरी सूर्यग्रहण के सूतक काल के समय और इस दौरान किये जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में बताएँगे.

कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त 2022 Kartik Amavasya 2022

  1. पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या प्रारम्भ होगी – 24 अक्टूबर शाम 05:27 मिनट पर|
  2. कार्तिक अमावस्या समाप्त होगी – 25 अक्टूबर शाम 04:18 मिनट पर|
  3. उदयातिथि के अनुसार कार्तिक अमावस्या 25 अक्टूबर 2022 को है|
  4. महालक्ष्मी पूजा होगी – 24 अक्टूबर सोमवार|

सूर्यग्रहण व सूतक काल समय Suryagrahan Sutak Kaal Time 2022

  1. पंचांग के अनुसार साल 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को लगेगा.
  2. भारतीय समयनुसार ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम 04.29 मिनट पर शुरू होकर शाम 05.42 मिनट पर समाप्त होगा.
  3. मान्यताओं के अनुसार ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है ऐसे में सूर्य ग्रहण का सूतक काल 25 अक्टूबर की सुबह 4:23 मिनट पर शुरू हो जाएगा।
  4. सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे|
  5. सूतक काल में पूजा पाठ से सम्बंधित सभी कार्य वर्जित माने जाते है|

सूर्यग्रहण कहाँ-कहाँ दिखाई देगा Suryagrahan Kahan Kahan Dikhega

Suryagrahan 2022 Date  25 अक्टूबर को लगने वाला यह साल का आखिरी सूर्यग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई देगा. भारत के अधिकांश हिस्सों के अलावा यह ग्रहण यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

अमावस्या पर ग्रहण के बाद जरूर करे ये काम Amavasya Suryagrahan Upay  

धार्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि बहुत अधिक खास मानी जाती है यह तिथि पितरो की तिथि होती है इस साल कार्तिक अमावस्या पर सूर्यग्रहण लग रहा है ऐसे में शास्त्रों के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद यदि कुछ विशेष कार्य किये जाय तो व्यक्ति को ग्रहण के नकारात्मक बरभाव से मुक्ति के साथ ही धन एस्वर्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है इस दिन कौन से कार्य करने चाहिए.

  1. अमावस्या के दिन जब ग्रहण समाप्त हो जाय तब सबसे पहले स्नान के बाद जरूरतमंदो को भोजन, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए.
  2. अमावस्या के दिन पितरो की पितरो की आत्म शांति के लिए भगवन शिव का रूद्राभिषेक करना शुभ होता है.
  3. कार्तिक अमावस्या के दिन ग्रहण समाप्त होने के बाद घर के ईशान कोण में लाल बाटी का एक दीपक जलाये इससे आर्थिक लाभ होता है.
  4. कार्तिक अमावस्या के दिन तुलसी पूजन करे इससे मनोकामना पूरी होती है.
  5. अमावस्या के दिन ग्रहण समाप्त होने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा कर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपकी समस्याएं दूर हों होती है.
error: