शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा 2024 | Shardiya Navratri 2024 Dates Time

नवरात्री कलश स्थापना विधि Navratri Durga Puja Kalash Sthapana 2024

Shardiya Navratri 2024Shardiya Navratri 2024 हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है. यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है. मान्यता है की नवरात्रि के 9 दिनों में माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना से जीवन में ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्रो की अष्टमी-नवमी को कन्या पूजन कर दशमी के दिन नवरात्रों का समापन और विजय दशमी का पर्व मनाया जाता है. आइये जानते है साल 2024 में शारदीय नवरात्रि कब है, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अष्टमी नवमी, दशहरा कब है और नवरात्रि में घर लायी जाने वाली खास चीजे क्या है|

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2024 Shardiya Navratri 2024 Muhurat

  1. साल 2024 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर गुरुवार से शुरू होगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 12:18 मिनट पर
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 4 अक्टूबर प्रातःकाल 02:58 मिनट पर
  4. घटस्थापना मुहूर्त – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 06:15 मिनट से दोपहर 07:22 मिनट तक
  5. घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:46 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक
  6. दुर्गा अष्टमी होगी – 10 अक्टूबर
  7. दुर्गा नवमी होगी – 11 अक्टूबर
  8. विजयादशमी दशहरा – 12 अक्टूबर

कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2024 Kalash Sthapana

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होती है. इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले और पूजास्थल पर कलश या घट स्थापना करे. कलश स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बोकर उसमे जल से भरा कलश रखे और रोली से उसपर स्वस्तिक बना ले. कलश के ऊपरी भाग में कलावा बाँधकर उसे उसी पात्र में रख दे जिसमे सप्तधान्य बोये है. कलश के ऊपर अशोक या आम के पत्ते रखकर कलश में सिक्का व दूब डाल दे. इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित करने के बाद समस्त देवी देवताओ का आह्वान कर विधिवत माता शैलपुत्री की पूजा करे.

नवरात्रि में घर ले आये ये 1 चीज Navratri Ghar laaye ye 1 cheej

शास्त्रों में नवरात्रि के नौ दिन विशेष बताये गए है इन खास दिनों में माँ की विधिवत पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है शस्त्रों में कुछ ऐसी चीजों बताई है जिन्हे नवरात्रि से पहले या नवरात्रि के दौरान घर में लाना शुभ और समृद्धिदायक माना जाता है. आइये जानते है ये चीजे क्या है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. ऐसी मान्यता है की नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना शुभ होता है।
  2. नवरात्रो में कमल का पुष्प, कमल पर विराजमान माँ की प्रतिमा या मोरपंख घर लाना चाहिए|
  3. इसके अलावा वास्तु अनुसार सोलह श्रृंगार का सामान, शंखपुष्पी की जड़, नारियल, देवी की प्रतिमा, लाल रंग का त्रिकोणीय पताका आदि चीजे घर लाने से सुख सौभाग्य में कई गुना वृद्धि होती है.
error: