X

17 मार्च 2022 होलिका दहन शुभ मुहूर्त Holika Dahan Mahaupay

होलिका दहन पूजा विधि 2022 Holika Dahan 2022 Kab hai

Holika Dahan Mahaupay हर साल रंगों का पर्व होली खेलने से पहले होलिका दहन करने की परंपरा है फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है होलिका दहन को बुराई पर अच्छे की जीत के रूप में देखा जाता है. इस बार होलिका दहन 17 मार्च की रात्रि में किया जायेगा. मान्यता है कि होलिका दहन के दौरान कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन की तमाम समस्याएं दूर की जा सकती हैं और जीवन को सुखद बनाया जा सकता है. आइये जानते है होलिका दहन के दिन किये जाने वाले ये अद्भुद चमत्कारिक उपाय क्या है.

होली 2022 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2022

  1. साल 2022 में होलिका दहन 17 मार्च और 18 मार्च को रंगवाली होली मनाई जायेगी.
  2. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 17 मार्च रात्रि 09:06 मिनट से रात्रि 10:16 मिनट तक |
  3. भद्रा पूंछ समय – 17 मार्च रात्रि 09:06 मिनट से 10:16 मिनट तक|
  4. भद्रा मुख समय – रात्रि 10:16 मिनट से सुबह 12:13 बजे तक
  5. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 17 मार्च दोपहर 01:29 मिनट पर |
  6. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 18 मार्च दोपहर 12:47 मिनट पर |

होलिका दहन पूजा विधि Holika Pujan Vidhi

Holika Dahan Mahaupay ज्योतिष अनुसार इस बार होली पर वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, बुध गुरु आदित्य योग और ध्रुव योग का निर्माण रहा है। इन योगो में अगर आप होली की पूजा करते है तो घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। होली पूजन के शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और फिर होलिका पूजन के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालियां और एक लोटा में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करे और इस दौरान कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

होलिका दहन महाउपाय 2022 Holika Dahan Upay 2022

  1. मान्यता है की होलिका दहन के दिन होलिका पूजन के समय होलिका की अग्नि में ऋतू फल जरूर अर्पित करे.
  2. हर तरह के संकट से बचने, आर्थिक लाभ प्राप्त करने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए होलिका में ज्वार के दाने, चना, मटर, गेंहू, अलसी के बीज जरूर डालने चाहिए.
  3. इस दिन ज्यादा से ज्यादा दान करना चाहिए.
  4. होलिका दहन के समय पीली सरसो के बीजो को होलिका में अर्पित करे.
  5. होलिका दहन के समय होलिका में लौंग, बतासे अर्पित करे.
  6. माना जाता है कि होलिका दहन में इस तरह इन चीजों की आहुति देने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होकर सुख समृद्दि प्राप्त होती है.
Related Post