होलिका दहन कब है Holika Dahan 2025
होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025 Holika Dahan Date Time 2025
- साल 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंगवाली होली मनाई जाएगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 13 मार्च रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक|
भद्रा काल का समय Bhadra Time 2025
साल 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन के दिन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा लग रही है. उस दिन भद्रा का प्रारंभ प्रातःकाल 10:35 मिनट से होगा, जो रात 11:26 मिनट तक है. भद्रा पूंछ सायंकाल 06:57 मिनट से रात्रि 08:14 मिनट तक है, वहीं भद्रा मुख रात्रि 08:14 मिनट से रात्रि 10:22 तक है. भद्रा के समय हालिका दहन नहीं करना चाहिए.
होलिका दहन पर क्या करे क्या न करे Holika Dahan Niyam
- शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए.
- इस दिन पैसो से सम्बंधित लेन देन के कार्य नहीं करने चाहिए.
- होलिका दहन वाले दिन घी का दीपक जलाकर घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए इससे घर में सुख समृद्धि आती है.
- इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए.
- होलिका दहन से पहले परिक्रमा कर होलिका में सरसों, तिल, 5 या 11 सूखे गोबर के उपले, अक्षत, चीनी, गेहूं के दाने अर्पित करने चाहिए.
- इस दिन जरूरतमंद को दान करें.
- इस दिन बाल नाखून नहीं काटने चाहिए.
- होलिका में आम, वट, और पीपल की लकड़ी नहीं जलानी चाहिए.