नवरात्रि जानें दशहरा शुभ मुहूर्त 2020 Navratri Durga Puja Dushhara 2020
शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2020 Shardiya Navratri 2020 Muhurat
- साल 2020 में शारदीय नवरात्रि महाष्टमी और सिद्धिदात्री का पूजन 24 अक्टूबर को किया जाएगा.
- अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगी – 23, अक्टूबर को प्रातःकाल 06:57 मिनट पर|
- अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 24, अक्टूबर को प्रातःकाल 06:58 मिनट पर|
- नवमी तिथि प्रारम्भ होगी – 24, अक्टूबर प्रातःकाल 06:58 मिनट पर|
- नवमी तिथि समाप्त मिनट पर- 25, अक्टूबर प्रातःकाल 07:41 मिनट पर |
दशहरा शुभ मुहूर्त Dushhara Shubh Muhurat 2020
- साल 2020 में दशहरे या विजय दशमी का पर्व 25 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा|
- दशहरा के दिन विजय मुहूर्त होगा – 25 अक्टूबर दोपहर 01:57 मिनट से दोपहर 02:42 मिनट तक |
- मुहूर्त की कुल अवधि – 45 मिनट्स की होगी |
- दशमी तिथि प्रारम्भ – 25, अक्टूबर प्रातःकाल 07:41 मिनट पर |
- दशमी तिथि समाप्त – 26, अक्टूबर प्रातःकाल 09:00 मिनट पर |
कन्या पूजन मुहूर्त navratri kanya pujan 2020
नवरात्रो में कन्या पूजा, कुमारिका या कंजक पूजा का विशेष महत्व है। नवरात्रि मां आदिशक्ति की उपासना का पर्व है और कन्याओं को मां दुर्गा का ही एक स्वरुप माना जाता है। कन्या पूजन में 02 से 10 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा करने की मान्यता है दुर्गा अष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजा करने से व्यक्ति की हर मनकामना पूरी होकर उसे माँ का आशीर्वाद मिलता है. शास्त्रों के अनुसार साल 2020 में शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन 24 अक्टूबर शनिवार के दिन करना बेहद शुभ रहेगा. क्योकि अष्टमी तिथि 23 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर प्रारंभ हो रही है, जो 24 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। उसके बाद से महानवमी प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में कन्या पूजा 24 अक्टूबर को करना विशेष रूप से लाभकारी होगा.।