बुद्ध पूर्णिमा 2022 में कब है Buddha Purnima 2022 Mein Kab Hai

बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Buddha Poornima Puja Vidhi 2022

Buddha Purnima 2022 Mein Kab HaiBuddha Purnima 2022 Mein Kab Hai वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है। बौद्ध धर्म ग्रन्थों के अनुसार वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध का जन्मदिन मनाया जाता है ऐसी मान्यता है की इसी दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए खास मानी जाती है यह दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन वैसाख मास की पूर्णिमा का व्रत उपवास कर भगवान विष्णु व चंद्रदेव की पूजा की जाती है। आज हम आपको साल 2022 में बुद्ध पूर्णिमा कब है दिन व तारीख, बुद्ध पूर्णिमा महत्व, पूजा मुहूर्त, विधि और उपायों के बारे में बताएँगे.

बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Buddha Poornima 2022 Shubh Muhurat

  1. साल 2022 में वैसाख मास की बुद्ध पूर्णिमा 16 मई सोमवार को मनाई जाएगी
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 15 मई दोपहर 12:45 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 16 मई प्रातःकाल 09:43 मिनट पर|
  4. पंचाग के अनुसार इस दिन का शुभ मुहूर्त 15 मई रविवार दोपहर 12:45 मिनट से लेकर 16 मई सोमवार को सुबह 09:43 मिनट तक रहेगा।

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व Buddha Purnima Mahatva

पौराणिक ग्रंथो में बुद्ध पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व बताया गया है. मान्यता है की इस दिन को सनातन और बौद्ध धर्म के लोग बहुत ही बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। बुध पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा अपनी समस्त कलाओं ये युक्त होता है इसलिए इस दिन चंद्रदर्शन को फलदायी माना जाता है। कहा जाता है की भगवान बुद्ध से अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था. उन्होंने 45 वर्षों तक लगातार ‘धर्म’, अहिंसा का पाठ पढ़ाया। बुद्ध पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान् विष्णु और गौतम बुद्ध की पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है।

बुद्ध पूर्णिमा पूजा विधि Vaishakh Purnima puja vidhi

शास्त्रों में पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व बताया है इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी अन्यथा घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान करें और सूर्य देव को जल का अर्घ्य दे इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर भगवान् विष्णु की प्रतिमा को पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें धूप दीप अर्पित कर तुलसी पत्र चढ़ाये. नैवेद्य के रूप में खीर का भोग लगाए और व्रत कथा पढ़े या सुने. अंत में आरती करे. इस दिन चंद्रपूजन की बहुत मान्यता है इसीलिए रात्रि में चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर पूजा समपन्न करे. मान्यता है की इस दिन किये दान का फल कई गुना अधिक मिलता है.

बुद्ध पूर्णिमा उपाय Vaishakh Buddha Purnima upay

  1. बुद्ध पूर्णिमा के दिन खीर का वितरण करना चाहिए मान्यता है की चावल और मेवे से बनी खीर वितरित करने से मन को शांति व बल मिलता है।
  2. इस दिन मंदिरों में दीप धूप जलनि चाहिए इससे जीवन की सारी नकारात्मक उर्जा दूर होती है
  3. आज के दिन पूजा स्थल पर माँ लक्ष्मी जी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.
  4. शास्त्रों के अनुसार इस दिन जरूरतमंदो, ब्राह्मणो और असमर्थ लोगों को जरूरत की वस्तुएं दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है
  5. इस दिन शाम के समय चंद्र दर्शन कर चद्रमा को मीठे जल का अर्घ्य देने से चंद्रदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
error: