पौष सोमवती पूर्णिमा शुभ योग 2022 Pausha Somwati Purnima 2022 Date

पौष सोमवती पूर्णिमा पूजा विधि 2022 Pausha Maas Purnima Puja Vidhi 2022

Pausha Somwati Purnima 2022 Date Pausha Somwati Purnima 2022 Date  पौष मास का शुक्ल पक्ष धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है इस मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि बहुत खास होती है। इसे शाकंभरी पूर्णिमा भी कहते है।मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ होता है. साल 2022 में पौष मास की पूर्णिमा 17 जनवरी सोमवार के शुभ योग में आ रही है इसीलिए यह सोमवती पूर्णिमा होगी सोमवती पूर्णिमा भगवान शिव और माँ पार्वती को प्रसन्न करने के लिए बहुत खास होती है इस दिन किये उपाय बेहद चमत्कारिक फल प्रदान करते है आइये जानते है पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपायों केक बारे में|

पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Pausha Purnima 2022 Shubh Muhurat

  1. साल 2022 में पौष पूर्णिमा 17 जनवरी सोमवार के दिन है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 17 जनवरी प्रातःकाल 03:18 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 18 जनवरी प्रातःकाल 05:17 मिनट पर|
  4. पूर्णिमा पूजा का शुभ मुहूर्त होगा- दोपहर 12: 20 मिनट से दोपहर 12:52 मिनट पर|

पौष पूर्णिमा पूजा विधि Pausha Purnima puja vidhi

पूर्णिमा तिथि स्नान दान के लिए खास मानी जाती है इस दिन प्रातःकाल पवित्र नदी, जलाशय या फिर घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान करे और व्रत का संकल्प ले. अब घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित कर उनके सामने धूप दीप जलाये इसके बाद उन्हें नैवेद्य व फल-फूल अर्पित करें। पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ें या सुनें। कथा के बाद आरती कर ले. अब रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा करें और अगले दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत संपन्न करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

पौष पूर्णिमा महत्व Importance of Paush Purnima Vrat

Pausha Somwati Purnima 2022 Date   पौष पूर्णिमा मोक्ष की कामना रखने वाले लोगो के लिए शुभ होती है इसके बाद माघ महीने का आरम्भ हो जाता है माघ महीने में किए जाने वाले स्नान दान की शुरुआत भी पौष पूर्णिमा से ही होती है। कहा जाता है की जो भी लोग पौष पूर्णिमा के दिन विधिपूर्वक प्रात:काल स्नान कर दान पुण्य के कार्य करते है उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्राचीन मान्यता अनुसार पौष माह सूर्य देव का माह कहलाता है। इसलिए इस महीने की पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देना बहुत ही लाभकारी होता है.

पौष पूर्णिमा उपाय Paush Purnima Upay

  1. सोमवार को पड़ने वाली पूर्णिमा सोमवती पूर्णिमा कहलाती है इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से लाभ होता है शास्त्रों की माने तो पौष माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य देने से धन सम्बन्धी सभी परशानिया सम्पत होने लगती है.
  2. इस दिन माँ लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए 11 कौड़ियां हल्दी से तिलक कर पूजा में रखे अगले दिन इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दे.
  3. पीपल के पेड़ में धन की देवी मां लक्ष्‍मी निवास करती हैं इसीलिए पूर्णिमा को सुबह स्‍नान करके पीपल के पेड़ पर मीठा दूध चढ़ाएं इससे माँ लक्ष्‍मी जी प्रसन्‍न होती हैं.
error: