होली के दिन घर लाये ये 1 चीज Holika Dahan Ke Upay

होलिका दहन पूजा विधि 2023 Holika Dahan 2023 Kab hai

Holika Dahan Ke UpayHolika Dahan Ke Upay हर साल होली का त्यौहार हम सब बड़ी ही धूम धाम से मनाते है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है होलिका दहन के अगले दिन रंग खेलने की परंपरा है. वास्तु शास्त्र के अनुसार होलिका दहन के दिन कई सारे उपाय किये जाते है मान्यता है की इन उपायों से जातक के जीवन में सुख सौभाग्य बढ़ता है. आइये जानते है साल 2023 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, रंगवाली होली तिथि, होली के दिन घर लायी जाने वाली कुछ खास चीजों के बारे में जो आपके सौभाग्य में कई गुना अधिक वृद्धि कर सकती है.

होली 2023 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2023

  1. साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च और 8 मार्च को रंगवाली होली मनाई जायेगी|
  2. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 7 मार्च सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 08:52 मिनट तक|
  3. भद्रा का समय होगा – 06 मार्च सायं काल 04:48 मिनट से 7 मार्च प्रातः 05:14 मिनट तक|
  4. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर|
  5. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर|
  6. आइये जानते है होली के दिन घर लायी जाने वाली चीजे क्या है|

होलिका दहन की राख Holi Ke Upay

होलिका की राख बेहद पवित्र मानी जाती है घर में सुख-शांति और आर्थिक लाभ के लिए होली की राख से कई उपाय किये जाते है होलिका दहन के अगले दिन प्रात: काल होलिका की थोड़ी सी राख घर लाकर इसे घर के हर कोने में छिड़क दें. इससे विशेष लाभ प्राप्त होते है.

मिट्टी की सुराही Holi Ke Upay

मान्यता है की होली के दिन मिट्टी की सुराही खरीदकर उसमें पानी भरकर उसे ईशान कोण में स्थापित करने से धन समृद्धि के योग बनते हैं। होली के दिन से गर्मी भी प्रारंभ हो जाती है। सुराही का उपयोग धुलेंडी के दिन होली की अग्नि को ठंडी कर उसकी पूजा करने में भी होता है।

कौड़ियां Holi Ke Upay

होली के दिन कौड़िया लेकर आना भी बहुत ही शुभ माना गया है. इस दिन कौड़िया लाकर पीले कपड़े में काली हल्दी, 11 गोमती चक्र, चांदी का सिक्का व 11 पीली कौड़ियां बांधकर 108 बार ॐ नमो भगवते वासुदेव नमः का जाप कर होली की 11 परिक्रमा करें फिर पीछे मुड़कर न देखते हुए सीधे घर में प्रवेश करें और सभी सामग्री को तिजोरी में रख दें। इससे आर्थिक लाभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

बांस का पौधा Holi Ke Upay

बांस के पौधे यानि बैम्बू प्लांट घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इसलिए होली से पहले अपने घर पर बांस का पौधा जरूर लाएं। इससे घर के सदस्यों की सेहत भी अच्छी रहेगी और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

error: