सावन पूर्णिमा शुभ योग 2023 Sawan Purnima Date Time 2023

सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त Purnima Shubh Muhurat 2023

Sawan Purnima Date Time 2023Sawan Purnima Date Time 2023 पंचांग के अनुसार श्रावण मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि को सावन, श्रावणी और राखी पूर्णिमा कहते है। इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है साथ ही इसी दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान, पुण्य करने का भी बहुत महत्व है। इस दिन बहने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई बहनो को उनकी रक्षा का वचन देते है. ज्योतिष अनुसार साल 2023 में सावन पूर्णिमा के दिन बेहद शुभ योग बनेगे जिस कारण इस तिथि का महत्व और भी अधिक होगा| आइये जानते है साल 2023 सावन पूर्णिमा तिथि, शुभ योग, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और श्रावण पूर्णिमा पर किये जाने वाले कुछ विशेष उपाय क्या है|

सावन पूर्णिमा व्रत 2023 Sawan Purnima Vrat 2023

  1. साल 2023 में सावन पूर्णिमा का व्रत 30 अगस्त बुधवार को रखा जाएगा|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 30 अगस्त प्रातःकाल 10:58 बजे|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 31 अगस्त प्रातःकाल 07:05 मिनट पर|
  4. भद्रा काल का समय होगा- 30 अगस्त सुबह 10:58 मिनट् से रात्रि 9:01 मिनट |
  5. राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा – 30 अगस्त रात्रि 9:01 मिनट से बाद से लेकर 31 अगस्त प्रातःकाल 07:00 मिनट तक|

सावन पूर्णिमा व्रत, स्नान दान कब Sawan Purnima 2023

सावन पूर्णिमा तिथि में चंद्रोदय 30 अगस्त को शाम 06:35 मिनट पर होगा. इस आधार पर सावन पूर्णिमा का व्रत 30 अगस्त को रखा जाएगा. वही पूर्णिमा का स्नान-दान 31 अगस्त को होगा क्योंकि सावन पूर्णिमा की उदयातिथि यानि पूर्णिमा का सूर्योदय 31 अगस्त को सुबह 05:58 मिनट पर होगा. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त से सावन पूर्णिमा का स्नान-दान प्रारंभ हो जाएगा.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

सावन पूर्णिमा शुभ योग Sawan Purnima shubh Yog 2023

साल 2023 में 30 अगस्त को सावन पूर्णिमा रहेगी. इस दिन रक्षाबंधन भी मनाया जायेगा। साथ ही इस दिन आयुष्यमान योग, बुधादित्य योग, वासी योग और सुनफा योग भी रहेगा. लेकिन इसी दिन भद्रा और पंचक भी लग रहे है. भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं होता ऐसे में रक्षाबंधन के लिए बुधवार 30 अगस्त को भद्राकाल समाप्त होने के बाद राखी बांधना शुभ रहेगा.

श्रावण पूर्णिमा पूजा विधि Sawan Purnima puja vidhi

सावन पूर्णिमा सावन मास का अंतिम दिन है. इसी दिन रक्षाबंधन भी मनाया जाता है इसीलिए आज के दिन भद्रा रहित मुहूर्त में बहनो को भाइयो की कलाई पर रक्षा-सूत्र या राखी बांधनी चाहिए. साथ ही इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए. सावन पूर्णिमा के दिन शिवजी का रूद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. रात्रि में चद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न करनी चाहिए.

श्रावण पूर्णिमा उपाय Sawan Purnima Upay

  1. सावन पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करें। साथ ही तुलसी जड़ की मिट्टी से तिलक लगाएं। इससे घर मसुख समृद्धि आती है.
  2. इस दिन अपने इष्ट देव का पूजन कर उन्हें राखी अर्पित करे और फिर शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधना चाहिए.
  3. राखी पूर्णिमा के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्हें बेलपत्र चढ़ाये यह बहुत शुभ होता है.
  4. सावन पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.
error: