होलिका दहन उपाय Holika dahan niyam
होली तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 Holika Dahan Date Time 2022
- साल 2022 में 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को रंगवाली होली मनाई जायेगी.
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 17 मार्च 09:06 मिनट से 10:16 मिनट तक |
- भद्रा पूंछ समय – 17 मार्च रात्रि 09:06 मिनट से 10:16 मिनट तक|
- भद्रा मुख समय – 17 मार्च रात्रि 10:16 मिनट से 18 मार्च की दोपहर 12:13 मिनट तक
- पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 17 मार्च दोपहर 01:29 मिनट पर |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 18 मार्च दोपहर 12:47 मिनट पर |
होली शुभ योग 2022 Holi Shubh Yog
इस साल होली पर वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग,अमृत सिद्धि योग और ध्रुव योग बनने जा रहे हैं। माना जाता है की वृद्धि योग में किए गए कार्य बहुत लाभ कराते है. यह योग व्यापारी वर्ग के लिए बेहद फायेदमंद होता है। वही सर्वार्थ सिद्धि योग में किये काम का कई गुना पुण्य मिलता है। इसके अलावा इस साल होली पर बुध-गुरु आदित्य योग बनने से इस योग में होलिका की पूजा करने से घर और परिवार में सुख शांति के साथ ही समृद्धि और दीर्घायु प्राप्त की जा सकती है.
होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi
शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन करने से पहले स्वच्छ होकर होलिका पूजन के शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और होलिका पूजन के लिए फूलों की माला, रोली, पुष्प, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, पांच या सात तरह के अनाज, नई गेहूं और अन्य फसलों की बालियां और साथ में एक लोटा जल रखे. दहन से पहले होलिका की अग्नि में ये सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. होलिका की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत होलिका के चारो ओर लपेटते जाय इसके बाद जल अर्पित कर होलिका दहन करे.
होलिका दहन उपाय Holika dahan upay
- होलिका दहन के समय होलिका की अग्नि में नारियल और सुपारी अर्पित करे मान्यता है की इससे व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है.
- शास्त्रों की माने तो होलिका दहन के समय होलिका की अग्नि में रोली, लौंग और बतासे अर्पित करने से आर्थिक लाभ के योग बनते है.
- होली दहन के दिन होलिका की राख घर लेकर घर के उसे चारों कोनों में डालने से घर का वास्तु दोष दूर होता है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.
- यदि आप किसी कार्य में सफलता पाना चाहते है तो होलिका दहन की अग्नि में पीली सरसो के दाने अर्पित करे.
- होलिका दहन से पहले होलिका की परिक्रमा करते हुए होलिका की अग्नि में चना, मटर, गेहूं, अलसी के बीज डालने से धन लाभ होता है.