गणेश चतुर्थी स्थापना नियम Ganesh Festival 2022 Puja Vidhi Niyam

गणेश जी को स्थापित करने के नियम Ganesh Chaturthi Vrat Pooja Niyam 

Ganesh Festival 2022 Ganesh Festival 2022  भाद्रपद गणेश चतुर्थी का पर्व गणपति के जन्मोत्सव के रूप में हर जगह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव के दौरान मंदिरों से लेकर घर-घर गणपति की स्थापना की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत 31 अगस्त बुधवार से हो रही है। ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर जिस घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है वहां सदैव उनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है। लेकिन अगर आप घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं तो इससे पहले आपको कुछ बातों को जरूर जानना चाहिए। आइये जानते है 2022 में भादो गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त और इसके नियम क्या है.

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2022 Ganesh Chaturthi 2022

  1. साल 2022 में गणेश चतुर्थी का पर्व 31 अगस्त बुधवार से शुरू होगा|
  2. गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – 31 अगस्त प्रातःकाल 11:04 मिनट से दोपहर 01:31 मिनट तक|
  3. चतुर्थी तिथि प्रारम्भ होगी- 30 अगस्त सायंकाल 03:33 मिनट पर|
  4. चतुर्थी तिथि समाप्त होगी – 31 अगस्त सायंकाल 03:22 मिनट पर|
  5. गणेश विसर्जन 9 सितम्बर शुक्रवार के दिन किया जाएगा|
  6. आइये जानते है इस दिन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए|

चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं Ganesh Chaturthi 2022

मान्यता है की गणपति जी की प्रतिमा को स्थापित करने से पहले पूजास्थल को स्वच्छ कर वहा पर एक चौकी रखकर उसपर लाल कपडा बिछाकर प्रतिमा स्थापित करे. कभी भी भगवन की प्रतिमा को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए.

दिशा का ध्यान रखें Ganesh Chaturthi 2022

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणपति जी की प्रतिमा को कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके स्थापित नहीं करना चाहिए और ना ही दक्षिण कोने में मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। ज्योतिष अनुसार गणपति जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर पूर्व यानी ईशाण कोण मानी गयी है। इसके अलावा मूर्ति को घर की पश्चिम या उत्तर दिशा में रखना भी शुभ होता है.

सही गणपति प्रतिमा का चुनाव Ganesh Chaturthi 2022

अगर आप भी इस बार गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर रहे है तो प्रतिमा का सही चुनाव करें। मान्यताओं के अनुसार गणेश जी की खड़ी हुई प्रतिमा से कहीं अधिक बैठे हुए गणपति की प्रतिमा घर पर स्थापित करना शुभ होता है। इससे घर में सुख समृद्धि का वास् होता है.

प्रतिमा का रंग Ganesh Chaturthi 2022

Ganesh Festival 2022  वैसे तो गणेश जी की प्रतिमा सभी रंग की शुभ मानी जाती है गणेश चतुर्थी पर अपने पसंद और किसी भी रंग की मूर्ति घर लायी जा सकती हैं। लेकिन मान्यता है की अगर इस खास अवसर पर घर पर सफेद और सिंदूरी रंग के बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जाय तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

सूंड का ध्यान रखें Ganesh Chaturthi 2022

शास्त्रों के अनुसार घर पर गणपति स्थापित करते समय भगवान गणेश की सूंड का विशेष ध्यान रखना चाहिए. बाईं ओर सूंड वाले गणेश जी को वाममुखी गणपति कहा जाता है वहीं दाईं ओर सूंड वाले गणपति को सिद्धिविनायक कहते हैं। बाईं ओर सूंड वाले गणपति यानी वाममुखी गणेशजी की पूजा करना आसान होता है इसलिए इस ओर सूंड वाले गणपति को घर पर स्थापित करना चाहिए। वहीं दाईं ओर सूंड वाले गणपति की पूजा में विशेष नियमों का पालन करना होता है.

error: