होली 2025 में कब है Holi 2025 Date Time Shubh Muhurat

होलिका दहन कब है Holika Dahan 2025

Holi 2025 Date Time Shubh Muhurat पंचाग के अनुसार रंगो का त्यौहार होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. पहले दिन फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और दूसरे दिन रंग खेलने की परंपरा है. होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होते है जिनमे किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते है. आइये जानते है साल 2025 होली की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, होलिका दहन का समय और इस दिन किये जाने वाले खास उपाय क्या है|

होली 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2025

  1. साल 2025 में होलिका दहन 13 मार्च|
  2. बनारस में रंगवाली होली 14 मार्च और अन्य जगहों पर रंगवाली होली 15 मार्च को मनाई जाएगी|
  3. पूर्णिमा तिथि आरंभ – 13 मार्च प्रातःकाल 10:35 मिनट पर|
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च दोपहर 12:23 मिनट पर|
  5. होलाष्टक 07 मार्च से 13 मार्च तक रहेंगे।

होलिका दहन भद्रा काल Holika Dahan 2025

होलिका दहन के दिन यानि 13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के साथ भद्रा सुबह 10:35 बजे से लगेगी, जो रात 11:26 मिनट तक है. ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को रात्रि 11:26 मिनट से रात्रि 12:30 मिनट तक किया जाएगा.

होलिका दहन के उपाय Holika Dahan Ke Upay

  • होली के दिन घर में तुलसी की विधिवत पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और ग्रह दोष भी दूर होते हैं।
  • होलिका दहन के दौरान 7 गोमती चक्र होलिका में अर्पित करने से शत्रु बाधा से छुटकारा मिल सकता है|
  • होलिका दहन के दौरान माता लक्ष्मी का ध्यान कर सरसों के कुछ दाने होलिका में अर्पित करने से आर्थिक लाभ होता है|
  • होलिका दहन की बची हुई राख को घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं
error: