होलिका दहन कब है Holika Dahan 2024
होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2024 Holika Dahan Shubh Muhurat
- साल 2024 में होली 24 और 25 मार्च को मनाई जाएगी|
- 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 24 मार्च प्रातःकाल 09:54 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 24 मार्च रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट तक|
- होलिका दहन के दिन भद्रा का समय – 24 मार्च की शाम 06.33 मिनट से रात 10.06 मिनट|
इस समय ना करे होलिका दहन Holika Dahan Time
शास्त्रों की माने तो होलिका दहन भद्राकाल में कभी नहीं करना चाहिए. भद्रा रहित और प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए सबसे शुभ मानी जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल भद्रा 24 मार्च की शाम 06.33 मिनट से रात 10.06 मिनट तक है ऐसे में होलिका दहन का भद्रा रहित शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट तक का होगा.
होलिका पूजन विधि Holika Pujan Vidhi
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के दिन स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करे और होलिका दहन वाले स्थान पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके होलिका और प्रह्लाद का पूजन करे. सबसे पहले होलिका में रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित करे. इसके साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा भी करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.