गुरु पूर्णिमा पूजा विधि Guru Purnima 2023 Puja Vidhi

गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करे क्या न करे Guru Purnima 2023

Guru Purnima 2023 Guru Purnima 2023 शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बेहद खास मानी जाती है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इसी दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था. आज के दिन गुरुजनो का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ आदि किये जाते हैं। पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी उत्तम होती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ होता है. इस साल गुरु पूर्णिंमा का पर्व 3 जुलाई को कई शुभ योगो में मनाया जायेगा. आइये जानते है साल 2023 में गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और इस दिन किये जाने वाले कुछ ऐसे कार्यो के बारे में जिनसे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है|

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Guru Purnima Muhurat 2023

  1. साल 2023 में गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई सोमवार को है|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी – 2 जुलाई रात्रि 08:21 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 3 जुलाई सायंकाल 05:08 मिनट पर|
  4. इस दिन इंद्रयोग, ब्रह्मयोग और बुधादित्य योग बनेगा|
  5. ब्रह्मयोग 3 जुलाई को शाम 03:35 मिनट तक रहेगा|
  6. इंद्र योग 03 जुलाई दोपहर 03:45 मिनट से 04 जुलाई को सुबह 11:50 मिनट तक रहेगा|
  7. बुधादित्य योग पूरे दिन रहेगा|

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि Guru Purnima Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ़ सफाई करे और स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करे. इसके बाद स्वच्छ स्थान पर स्वच्छ वस्त्र बिछाकर व्यास पीठ का निर्माण करें. फिर गुरु व्यास की प्रतिमा उस स्थान पर स्थापित कर उन्हें रोली, चंदन, फूल, फल और प्रसाद अर्पित करें. इसके बाद पीले वस्त्र अर्पित करें. अंत में गुरु का ध्यान कर उनसे प्रार्थना करें और उनका आशीर्वाद ले. इस दिन गुरु के अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए Guru Purnima Upay  

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में जल चढ़कर वहां पर घी का दीपक जलाने से मनोकामना पूरी होती है.
  2. गुरु पूर्णिंमा के दिन पूजा में माँ लक्ष्मी को नारियल अर्पित करना चाहिए इससे सफलता की प्राप्ति होती है.
  3. आज के दिन जरूरतमंद लोगों को पीली मिठाई, पीले वस्त्र दान करना शुभ होता है.
  4. पूर्णिमा के दिन भगवन सत्यनारायण जी की केले का भोग लगाना चाहिए.
  5. पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से आर्थिक परेशानिया दूर होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. इस दिन गुरु पूजन करना चाहिए ऐसे कुंडली का गुरु दोष दूर होता है.
  2. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु ग्रह की शुभता बढ़ाने के लिए भगवान विष्णु की उपासना करें, उन्हें पीले रंग के वस्त्र व फल फूल अर्पित करे और केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक लगाएं. मान्यता है इससे बृहस्पति मजबूत होता है और कार्यो में आ रही परेशानी दूर होती है.
  3. गुरु पूर्णिमा के दिन घर में गुरु यंत्र की स्थापना करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है.
error: