चैत्र अमावस्या 2023 कब है March Amavasya Date Time 2023 

चैत्र अमावस्या शुभ मुहूर्त पूजा विधि Chaitra Amavasya Puja Vidhi 2023

March Amavasya Date Time 2023 March Amavasya Date Time 2023  शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। पूरे साल में 12 अमावस्या पड़ती है। चैत्र माह की अमावस्या चैत्र अमावस्या या भूतड़ीअमावस्या के नाम से जाना जाता है. शास्त्रों में यह तिथि पितरों को मोक्ष दिलाने वाली मानी गयी है. अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, पितरों के निमित्त दान, तर्पण और श्राद्ध किया जाता हैं. चैत्र अमावस्या को पवित्र नदियों में स्नान करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइये जानते है साल 2023 चैत्र अमावस्या की सही तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है.

चैत्र अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 March Amavasya 2023 Date Time

  1. साल 2023 में चैत्र अमावस्या 21 मार्च 2023 मंगलवार को है.
  2. चैत्र कृष्ण अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 20 मार्च रात्रि 01:47 मिनट पर|
  3. चैत्र कृष्ण अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 21 मार्च रात्रि 10:52 मिनट पर|

चैत्र अमावस्या शुभ योग 2023 Chaitra Amavasya Shubh Yog

चैत्र महीने की अमावस्या मंगलवार के दिन पड़ रही है. इसलिए यह भौमवती अमावस्या भी होगी. ज्योतिष अनुसार इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस अमावस्या का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. इस दिन शुभ, शुक्ल और सिद्धि योग का निर्माण होगा|

चैत्र अमावस्या पूजा विधि Amavasya Vidhi

शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के दिन प्रातःकाल दैनिक कार्यों से निवृत होकर किसी पवित्र नदी, जलाशय, कुंड या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे और सूर्यदेव को ताम्बे के पात्र से जल का अर्घ्य दे.  इसके बाद पितरों की आत्म शांति के लिए दान, तर्पण, श्राद्ध कर्म करे. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल का अर्घ्य दे और शाम के समय वहां सरसों के तेल का दीपक जलाये. भौमवती अमावस्या के दिन शनि चालीसा, शनि मंत्रो और हनुमान जी की पूजा करना बहुत ही शुभ होता है.

चैत्र अमावस्या उपाय Amavasya Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार मान्यता है की यदि चैत्र मास की अमावस्या पर कुछ धार्मिक उपाय किये जाय तो जीवन में सुख-शांति आती है.
  2. धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर पितरो के नाम से दान व भोजन अर्पित करे इससे पितृगण प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद देते हैं.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. अमावस्या के दिन तांबे के लोटे में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य दे इससे दरिद्रता दूर होती है.
  2. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर थोड़ा सा कच्चा दूध, गंगा जल, काले तिल, चीनी के दाने, चावल व पुष्प अर्पित करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.
  3. इस दिन संध्याकाल में घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको सुख समृद्धि प्रदान करती है.
error: