जाने क्या कहता है आपका Blood Group आपके बारे में What your blood type says about you
ये तो सभी जानते हैं कि ब्लड ग्रुप चार प्रकार के होते हैं। ऐसे में सभी ब्लड ग्रुप के बारे में जानकर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। तो जाने किस ब्लड ग्रुप के लोग कैसे होते हैं.
O Positive वाले व्यक्ति –
जिनका ब्लड ग्रुप O Positive होता है वे लोग काफी मिलनसार होते हैं और उन्हें दूसरों की मदद करना बहुत पसंद होता है। ये लोग दिखावा बिलकुल नहीं करते जैसे अंदर से होते है वैसे ही बहार से भी होते हैं. और ही बहुत हंसमुख और मस्त स्वभाव के होते हैं लेकिन इस ग्रुप के लोगों में कुछ कमिया भी होती हैं। ये लोग खुद को थोड़ा ज्यादा अहमियत देते हैं और नए विचारों को जल्दी स्वीकार नहीं क्र पते हैं।
O Negative वाले लोग –
ओ पॉजिटिव की तरह इस ग्रुप के लोग भी काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं। इस ग्रुप के लोग दूसरे लोगों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते कोण क्या कहता हैं इससे इन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता, ये वही करते हैं जो इन्हे पसंद होता है.
A Positive वाले व्यक्ति –
इस ग्रुप के लोग काफी बुद्दिमान होते हैं और इनमें एक अच्छी लीडर क्वालिटी भी होती है। ये लोग सभी का विश्वास हासिल करने में यकीन रखते हैं और साथ ही ये सबको साथ में लेकर चलते हैं। इतनी खूबियों के बावजूद इनमें कुछ कमियां भी होती हैं। इस ग्रुप के लोगों को गुस्सा बहुत जल्द ही आता है और ये काफी खर्चीले भी होते हैं।
A Negative वाले व्यक्ति –
जिनका ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव होता है वे लोग काफी मेहनती होते हैं और हर काम को करने से पहले योजना बनाते हैं। इस ग्रुप के लोग कठिन से कठिन काम को भी हाथ में लेने से नहीं डरते और उसे पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनतकरते हैं। इन्हे गुस्सा भी बहुत जल्द आता है और ये दूसरों की बातों में बहुत जल्दी आ जाते है।
B Positive वाले लोग –
इस ग्रुप के लोग काफी सुंदर और स्मार्ट होेते हैं और अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं। इसके अलावा ये लोग काफी इमोशनल भी होते हैं और दूसरों के लिए कुछ भी करने को हमेशा तैयार रहते हैं। इस ग्रुप के लोगों को भी बहुत ज्यादा काफी गुस्सा आता है और ये बेफिजूल पैसे खर्च करते हैं।
B Negative वाले लोग –
बी नेगेटिव ग्रुप के लोग भाई बहुत सुंदर और स्मार्ट होते हैं। इस ग्रुप के लोग काफी भी मेहनती होते हैं और हर चीज को अपनी मेहनत से प्राप्त कर लेते हैं। इस ग्रुप के लोगों को थोड़ा बहुत स्वार्थी भी कहा जाता है क्योंकि ये दूसरे लोगों की मदद करने में ज्यादा विश्वास नहीं रखते।
A B Positive वाले व्यक्ति –
इस ग्रुप के लोग बहुत ही केयरिंग स्वभाव के होते हैं और आमतौर पर रिजर्व रहना पसंद करते हैं। इस ग्रुप के लोगों को अासानी से समझा नहीं जा सकता और ये थोड़ा जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं, जिस बात पर अड़ जाते हैं वहीं करते हैं। ऐसे में वे किसी दूसरे की भी नहीं सुनते।
A B Negative वाले व्यक्ति –
इस ग्रुप के लोगों का दिमाग काफी तेज होता है और ये बहुत समझदार भी होते हैं। जिस वजह से ये दूसरे लोगों के मन की बात भी आसानी से समझ लेते हैं। इस ग्रुप के लोगों के काफी दोस्त होते हैं लेकिन ये किसी पर ज्यादा विश्वास नहीं करते और अगर किसी बात पर निर्णय लेते हैं तो उससे पीछे भी नहीं हटते।