माघ कृष्ण गुरु प्रदोष व्रत 2023 January Pradosh Vrat 2023

प्रदोष व्रत विधि, उपाय 2023 Pradosh Vrat Puja Vidhi

January Pradosh Vrat 2023January Pradosh Vrat 2023 शास्त्रों के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष अथवा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है पंचांग के अनुसार माघ महीने का पहला प्रदोष व्रत 19 जनवरी गुरुवार के दिन रखा जाएगा। गुरुवार को आने के कारण यह गुरु प्रदोष व्रत होगा. मान्यता है की गुरु प्रदोष व्रत करने से जातक को सुख, समृद्धि, और भाग्य मजबूत होता है. आज हम आपको माघ माह के पहले कृष्ण प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

माघ प्रदोष शुभ मुहूर्त 2023 Pradosh Vrat January Month Date

  1. साल 2023 में माघ माह कृष्ण प्रदोष व्रत 19, जनवरी गुरुवार के दिन रखा जाएगा.
  2. प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – सायंकाल 05:49 मिनट से रात्रि 08:30 मिनट तक|
  3. माघ, कृष्ण त्रयोदशी प्रारम्भ होगी – 19 जनवरी दोपहर 01:18 मिनट पर|
  4. माघ, कृष्ण त्रयोदशी समाप्त होगी – 20 जनवरी प्रातःकाल 09:59 मिनट पर|
  5. इस दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है, जो 19 जनवरी के दिन प्रातः 02:47 से रात्रि 11:04 मिनट तक रहेगा। इस शुभ योग में पूजा-पाठ करने से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।

गुरु प्रदोष पूजा विधि Pradosh Vrat Puja Vidhi

माघ मास की त्रयोदशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करे और व्रत का संकल्प ले. प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है इसीलिए प्रदोष काल यानि शाम के समय शिवलिंग का गंगाजल मिले जल से अभिसेक कर उन्हें बेल पत्र, अक्षत, फल-फूल, धूप-दीप, चंदन, सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. इसके बाद महादेव को शिव को खीर का नैवेद्य अर्पित करे औरअंत में गुरु प्रदोष व्रत कथा पढ़कर संपूर्ण शिव परिवार की आरती करे.

गुरु प्रदोष उपाय Guru Pradosh Upay

  1. माघ मास के प्रदोष व्रत के दिन दान-धर्म का विशेष महत्व है।
  2. मान्यता है कि गुरु प्रदोष के दिन काले तिल का दान करने से भगवान शिव और कर्म फल दाता शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. शास्त्रों के अनुसार वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए प्रदोष काल में भोलेनाथ को गुड़ और काले तिल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।
  2. गुरु प्रदोष के दिन स्नान के जल में सात चुटकी हल्दी डालकर स्नान करने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है.
  3. इस दिन प्रदोष काल में पीले आसन पर बैठकर, पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके हल्दी की माला से देवगुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें और जरूरतमंद लोगों को पीला कपड़ा, पीली मिठाई, चने की दाल व हल्दी गुड़ आदि का दान करना शुभ होता है.
  4. गुरु प्रदोष के दिन घर में धन-धान्य के लिए सुबह एक मुठ्ठी काले तिल घर की छत पर पक्षियों के लिए डाल दे इससे दरिद्रता का नाश होता है.
error: