अधिकमास अमावस्या 2023 कब है August Amavasya Date Time 2023 

अधिकमास अमावस्या शुभ मुहूर्त पूजा विधि Adhikmas Amavasya Puja Vidhi 2023

August Amavasya Date Time 2023 August Amavasya Date Time 2023  शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। वैसे तो हर महीने में एक अमावस्या पड़ती है। लेकिन अधिकमास की अमावस्या 3 साल में एक बार आती है. कहते है की इस दिन किए गए पिंडदान, तर्पण और दान से कई पीढ़ियों तक के पूर्वजों को तृप्ति मिलती है. शास्त्रों में यह तिथि पितरों को मोक्ष दिलाने वाली मानी गयी है. अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना भी शुभ होता हैं. आइये जानते है साल 2023 अधिकमास की अमावस्या कब है, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है.

अधिकमास अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 August Amavasya 2023 Date Time

  1. साल 2023 में अधिकमास की अमावस्या 15 अगस्त और 16 अगस्त 2 दिन है
  2. 15 अगस्त मंगलवार को दर्श और भौमवती अमावस्या होगी
  3. 16 अगस्त बुधवार को अमावस्या का स्नान दान किया जायेगा
  4. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 15 अगस्त प्रात:12:42 मिनट पर
  5. अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 16 अगस्त दोपहर 03:07 मिनट पर
  6. स्नान-दान का समय – सुबह 04:20 मिनट से सुबह 05:02 मिनट
  7. पूजा का शुभ मुहूर्त – सुबह 10:47 मिनट से सुबह 12:25 मिनट

अधिकमास अमावस्या पूजा विधि Amavasya Vidhi

पंचांग के अनुसार 15 अगस्त को दर्श अमावस्या है. साथ ही इस दिन मंगलवार होने के कारण यह मंगलवारी या भौमवती अमावस्या भी होगी। मान्यता है की इस विशेष दिन पर पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने परिजनो को आशीर्वाद देते है. इस दिन प्रातःकाल दैनिक कार्यों से निवृत होकर किसी पवित्र नदी, जलाशय, कुंड या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे और सूर्यदेव को ताम्बे के पात्र से जल का अर्घ्य दे.  इसके बाद पितरों की आत्म शांति के लिए दान, तर्पण, श्राद्ध कर्म करे. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल का अर्घ्य दे और शाम के समय वहां सरसों के तेल का दीपक जलाये.

भौमवती अमावस्या उपाय Amavasya Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार भौमवती अमावस्या को प्रात: गंगाजल मिले जल से स्नान करें और उसके बाद हाथ में कुश लेकर पितरों को जल से तर्पण दें. ऐसा करने से पितर तृप्त होते हैं|
  2. अधिकमास या मलमास की अमावस्या के दिन अधिकमास का समापन होगा इस दिन माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाकर रखें।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. मान्यता है की भौमवती अमावस्या के दिन केले का पेड़ लगाने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।
  2. अमावस्या के दिन भोले शंकर को शमी के पत्ते और बेलपत्र अर्पित करने पर जीवन में आ रहे कष्टों से मुक्ति मिलती है।
error: