माघ पूर्णिमा शुभ योग 2021 Magh Purnima 2021 Date Time Shubh Yog

माघ पूर्णिमा 2021 Magh Maas Purnima Puja Vidhi 2021

माघ पूर्णिमा शुभ योग 2021माघ पूर्णिमा शुभ योग 2021- हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर माह की पूर्णिमा तिथि से नए माह का प्रारम्भ होता है। इस तिथि के स्वामी चंद्रदेव है शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी गयी है है। इस दिन स्नान दान और सूर्यदेव को अर्घ्य देना बेहद लाभकारी होता है. साल 2021 माघी पूर्णिमा पर विशेष संयोग बनेगा इस कारण इस दिन चंद्रदेव और भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा अर्चना व कुछ विशेष उपाय से सुख सौभाग्य की प्राप्ति की जा सकती है आज हम आपको साल 2021 माघ पूर्णिमा शुभ योग, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले एक विशेष उपायों के बारे में बताएँगे.

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 Magh Purnima 2021 Shubh Muhurat

  1. साल 2021 में माघ पूर्णिमा 27 फरवरी शनिवार के दिन है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 26 फरवरी शुक्रवार 03 बजकर 49 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 27 फरवरी दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर|

माघ पूर्णिमा शुभ योग 2021 Maagh Purnima Shubh Yog

माघी पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करना अति लाभकारी होता है साल 2021 में माघ पूर्णिमा के दिन शनि और गुरु के संयोग के साथ ही सूर्य और शुक्र का संयोग भी रहेगा. मान्यता है की यदि कोई आज के दिन स्नान दान के कार्य करता है तो उसे अमृत तत्त्व की प्राप्ति होती है.

माघ पूर्णिमा पूजा विधि Magh Purnima puja vidhi

माघ पूर्णिमा के दिन सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले अब सबसे पहले सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दे इसके बाद पूजास्थल में भगवान विष्णु व श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा स्थापित कर धूप दीप जलाकर उन्हें फल व नैवेद्य अर्पित करें। पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण व्रत कथा पढ़ें या सुनें। कथा के बाद आरती कर ले. इस दिन चन्द्रमा अपनी पूर्ण कलाओ में होता है इसीलिए रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा कर अगले दिन सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत संपन्न करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

माघ पूर्णिमा उपाय Magh Purnima Upay

  1. माघी पूर्णिमा तिथि माता महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम तिथि होती है इसीलिए इस दिन यदि आप माता महालक्ष्मी जी के मंदिर 11 गुलाब के फूल अर्पित करते है तो आपको सुख समृद्धि प्राप्त होती है.
  2. माघी पूर्णिमा पर किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को तिल, कम्बल, कपास, अनाज, फल आदि चीजों का दान करना शुभ होता है.
  3. वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए माघ पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को दूध मिले जल का अर्घ्य देना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।
  4. माघ पूर्णिमा के दिन स्वंय भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं इसीलिए आज के दिन गंगा जी में स्नान करने या घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान करने पर विष्णु कृपा प्राप्त होती है.
error: