मकर संक्रांति तिथि शुभ मुहूर्त 2023 Makar Sankranti Kab Hai 2023

Makar Sankranti
Makar Sankranti शास्त्रों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसीलिए इसे मकर संक्रांति कहते हैं. इस दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते है कुछ जगहों पर इसे उत्तरायण और पोंगल के नाम से भी जाना जाता है मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. इस दिन सूर्य देव के मंत्र का जाप किया जाता है. आज हम आपको साल 2023 में मकर संक्रांति कब है, संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त, पूजा विधि और इसके महत्व के बारे में बताएँगे.
मकर संक्रांति 2023 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2023
- साल 2023 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी रविवार के दिन मनाया जाएगा|
- मकर संक्रान्ति का क्षण रहेगा – 14 जनवरी रात्रि 08:57 मिनट पर |
- संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 06:37 मिनट से शाम 06:17 मिनट तक|
- संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 06:37 मिनट से प्रातःकाल 08:33 मिनट तक|
मकर संक्रांति व्रत व पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi
मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर तांबे के लोटे में जल लें. इसमें काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत् आदि मिला कर सूर्य को अर्पित करते हुए अर्घ्य दें और सूर्य मंत्रो का जाप करे इसके बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदो को दान पुण्य करे. शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान में आटा, दाल, चावल, खिचड़ी और तिल के लड्डू दिए जाते हैं इससे शनि दोषो से मुक्ति मिलती है.
मकर संक्रांति का महत्व Makar Sankranti Importance
मान्यता है की मकर संक्रांति के दिन भगवन सूर्य सारे द्वेष भूलकर अपने पुत्र शनि के घर जाते है शनि मकर व कुंभ राशि के स्वामी है। जिस कारण यह पर्व पिता-पुत्र के इस अनोखे मिलन का प्रतीक है. इस दिन सूर्य और शनि पूजा से जातक को विशेष लाभ प्राप्त होते है यह पर धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही दृश्टि से महत्वपूर्ण माना गया है. इसदिन तिल और गुड़ से बने लड्डू व अन्य मीठे पकवान बनाये जाते है कहा जाता है की इन चीजों का सेवन स्वास्थ की दृस्टि से लाभदायक होता है।
मकर संक्रांति पर क्या करे Makar Sankranti 2023
- धार्मिक मान्यता अनुसार मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करना चाहिए यह बहुत ही शुभ माना जाता है.
- मकर संक्रांति पर तिल का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन काले तिल का दान करें और स्वयं भी तिल का सेवन व तिल मिले जल से स्नान करे.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.
- मकर संक्रांति के दिन किसी जरूरतमंद कंबल अथवा घी का दान करना चाहिए.
- मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा के बाद शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तेल का दान करना शुभ होता है.